Funny Jokes: आजकल की भागमभाग जिंदगी में बढ़ते काम के दबाव की वजह से इंसान जल्द ही मानसिक तनाव का शिकार हो जाता है। इसकी वजह से वह कई गंभीर बीमारियों से घिर जाता है। अगर मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बचना है, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए। इंसान को सेहतमंद रहने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी हंसने की सलाह देते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन वायरल चुटकुले लेकर आते हैं। आज भी कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं,जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
Funny Jokes: जब संता पत्नी को सिखाने चला इंग्लिश, पढ़िए मजेदार जोक्स
संता वाइफ को इंग्लिश सिखा रहा था।
दोपहर में Wife बोली, “Dinner खा लो जी''
संता- जाहिल औरत ये Dinner नहीं Lunch है।
वाइफ– जाहिल तू, तेरा सारा खानदान…ये रात का बचा हुआ खाना है, दिमाग मत दौड़ा, चुपचाप रोटी चरले।
बंता चुप
संता- हम पति-पत्नी तमिल सीखना चाहते हैं।
बंता- वो क्यों?
संता- हमने एक तमिल बच्चा गोद लिया है, हम सोच रहे हैं कि जब तक वो बोलने लगे, उसस पहले हम तमिल सीख लें।
Latest Jokes: बबली भाभी फिल्म देखने गईं, वहां जो हुआ जानकर नहीं रोक पाएंगे हंसी
एक बार संता का सिर फट गया…
डॉक्टर- ये कैसे हुआ?
संता- मैं ईंट से पत्थर तोड़ रहा था।
डॉक्टर- तो ?
संता- एक आदमी ने मुझसे कहा- कभी खोपड़ी का इस्तेमाल भी कर लिया कर।
Latest Jokes: डॉक्टर- तुम्हारी एक किडनी फेल हो गई है, सोनू की प्रतिक्रिया हंसा-हंसाकर कर देगी आपको लोटपोट
संता एक बैंक में गया और बोला- मुझे एक ज्वाइंट अकाउंट खुलवाना है!
बैंक मैनेजर- किसके साथ?
संता- जिसके अकाउंट में खूब सारा पैसा हो।
बैंक मैनेजर (गार्ड से)- धक्के मारकर बाहर निकालो इसको।