फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Funny Jokes: शादीशुदा आदमी के द्वारा लिखी गई कविता हंसाकर कर देगी लोटपोट...पढ़िए धमाकेदार जोक्स

Mon, 17 May 2021 10:54 AM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Mon, 17 May 2021 10:54 AM IST
विज्ञापन
Jokes Funny Jokes Comedy Jokes Chutkule Viral Jokes Love Jokes Husband Wife Jokes
Jokes - फोटो : अमर उजाला

जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...



--------------------------------------

महाज्ञान...
.
मकर संक्रांति पर अपने पति की फोटो
पतंग पर चिपकाइए और
घंटों पत्नी को अपनी ऊंगली पर नचाइए।
.
याद रहे - ऑफर केवल मकर संक्रांति तक सीमित...!

Jokes Funny Jokes Comedy Jokes Chutkule Viral Jokes Love Jokes Husband Wife Jokes
Jokes - फोटो : Pixabay

सुबह की चाय के साथ पत्नी बहुत सारी दवाईयां लेकर आई...

पत्नी (अपने पति से) - ये लो चाय के साथ कॉल्पोल खालो।
.
पति - नहीं मुझे बुखार नहीं है।
.
पत्नी - तो डाइजीन ले लो।
.
पति - नहीं मुझे गैस भी नहीं है।
.
पत्नी - तो फिर पुदीनहरा ले लो।
.
पति - नहीं मेरा पेट भी ठीक है।
.
पत्नी - लो कॉम्बिफ्लेम ही ले लो, हाथ-पैर दुखना बंद हो जाएगा।
.
पति - अरे कमाल करती हो, मुझे कुछ नहीं हुआ है, मैं एकदम ठीक हूं, तंदुरुस्त हूं।
.
पत्नी - तो फटाफट उठो, सफाई के साथ बहुत काम करना है...!

Jokes Funny Jokes Comedy Jokes Chutkule Viral Jokes Love Jokes Husband Wife Jokes
Jokes - फोटो : Pixabay

नई-नई शादी के बाद पत्नी के हाथ का खाना पति ने पहली बार खाया...
.
मिर्च अधिक तेज थी, फिर भी वह बात बिगाड़ना नहीं चाहता था।
.
पति - खाना बहुत अच्छा बना है।
.
पत्नी - लेकिन, आप रो क्यों रहे हैं...?
.
पति - खुशी के कारण...!
.
पत्नी - और दूं...?
.
पति - नहीं, मैं ज्यादा खुशी बर्दाश्त नहीं कर पाऊंगा...!

विज्ञापन
विज्ञापन
Jokes Funny Jokes Comedy Jokes Chutkule Viral Jokes Love Jokes Husband Wife Jokes
Jokes - फोटो : Pixabay

एक शादीशुदा आदमी ने अपनी कविता में लिखा
.
मांग भरने की सजा कुछ इस कदर पा रहा हूं...!
.
कि
.
मांग पूरी करते-करते खुद मांग के खा रहा हूं...!

विज्ञापन
Jokes Funny Jokes Comedy Jokes Chutkule Viral Jokes Love Jokes Husband Wife Jokes
Jokes - फोटो : Pixabay

पुलिस - पार्क में ऐसे बैठना मना है! 

आदमी - हम दोनों शादीशुदा हैं! 

पुलिस - तो घर में बैठो...

आदमी (गर्लफ्रेंड की ओर इशारा करके) -
इसका पति नहीं मानेगा...!

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed