जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
Viral Jokes: जब कोई लड़का अपनी शक्ल देखकर मुस्कुराने लग जाए तो समझ लीजिए...पढ़िए मजेदार जोक्स
एक बार एक परीक्षा में प्रश्न था कि
'चुनौती किसे कहते हैं...?'
.
.
तो पप्पू ने सारे पेपर को खाली छोड़कर
आखिरी पेज पर लिखा -
अगर असली मास्टर हो, तो
पास करके दिखाओ...!
एक लड़की किसी लड़के से व्हाट्सप्प पर चैट कर रही थी...
.
लड़का - हेलो...
.
लड़की - हाय... क्या कर रहे हो...?
.
लड़का - मैं एक खूबसूरत लड़की से बात कर रहा हूं।
.
लड़की - वाओ... तुम कितने स्वीट हो...!
.
लड़का - हां, वो खूबसूरत लड़की काफी देर से रिप्लाई नहीं कर रही है,
तो सोचा तुझसे ही बात कर लूं...!
मास्टर जी - जिसको सुनाई नहीं देता उसको क्या कहेंगे...?
.
.
.
पप्पू - कुछ भी कह दो, उसको कौन सा सुनाई देगा...?
बेटी - मैं पड़ोसी से प्यार करती हूं और
उसके साथ भाग रही हूं...!
.
पापा - अरे वाह... बहुत बढ़िया,
मेरे पैसे और समय दोनों बच गए...!
.
बेटी - पापा, मैं चिट्ठी पढ़ रही हूं,
जो मम्मी रखकर गई हैं...!
.
पापा बेहोश...!