जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
पत्नी ने शुरू किया ऐसा चिल्लाना पति की हो गई बोलती बंद....पढ़िए मजेदार जोक्स
दुख क्या है...?
.
सात बजे नींद खुले और पता चले अब वापस नहीं सोना!
.
खुशी क्या है...?
.
रात को दो बजे नींद खुले और पता चले कि
अभी पांच घंटे और सोना है!
.
डबल खुशी क्या है...?
.
रात को नींद खुले और पता चले
कल तो छुट्टी है...!!!
शाम की चाय के साथ पत्नी बहुत सारी टैबलेट्स लेकर आई...
.
पत्नी - ये लो चाय के साथ कॉल्पोल खालो।
.
पति - नहीं मुझे बुखार नहीं है।
.
पत्नी - तो डाइजीन ले लो।
.
पति - नहीं मुझे गैस भी नहीं है।
.
पत्नी - तो फिर पुदीनहरा ले लो।
.
पति - नहीं मेरा पेट भी ठीक है।
.
पत्नी - लो कॉम्बिफ्लेम ही ले लो, हाथ-पैर दुखना बंद हो जाएगा।
.
पति - अरे कमाल करती हो, मुझे कुछ नहीं हुआ है। मैं एकदम ठीक हूं, तंदुरुस्त हूं।
.
पत्नी - तो फिर उठो फटाफट, शॉपिंग करने चलते हैं...!!!
एक होनहार महिला पहली बार स्कूटी चलाकर पेट्रोल पंप पर गई...
महिला - भईया, पेट्रोल कितने रुपये लीटर है...?
.
पप्पू - मैडम 73 रुपये लीटर!
.
महिला - ठीक-ठाक लगा लो भईया,
बगल वाला तो 65 रुपये लीटर ही दे रहा है!
.
पप्पू (गुस्से में) - ओ मैडम, बगल में डीजल की मशीन है...!!!
पप्पू की मां की तबीयत खराब हुई,
वो उन्हें लेकर अस्पताल गया...
.
डॉक्टर ने कहा - दो टेस्ट होंगे!
.
सरदार वहीं जोर-जोर से रोने लगा और कहने लगा -
हे भगवान अब क्या होगा!! मेरी मां तो अनपढ़ है...!!!