जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
पप्पू-गप्पू की धमाकेदार बातचीत कर देगी आपको लोटपोट....पढ़िए मजेदार जोक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गणित का अध्यापक पढ़ा रहा था...
.
अध्यापक - अगर 1000 किलो = एक टन है,
तो 3000 किलो = कितना होगा?
.
पप्पू - टन टन टन!
.
फिर अध्यापक ने तरीके से बजाई पप्पू की घंटी...!!!
पत्नी - सुनो... मेरी मम्मी को डेंगू हुआ है।
.
पति - अब मच्छरों की तबीयत कैसी है?
.
तभी किचन से बेलन आया लहराता हुआ...!!!
पप्पू ने एक कवि से पूछा- परिवर्तन की परिभाषा क्या है?
.
तो...
.
कवि ने उत्तर दिया - जो कभी लिपट जाया करती थी बादलों के गरजने पर,
वो आज बादलों से भी ज्यादा गरजती है!
पप्पू - केवल दो तरह के आदमी औरत को नहीं समझ पाते।
.
गप्पू - कौन-कौन?
.
पप्पू - कुंवारे और विवाहित...!
.
गप्पू - और जो समझ जाते हैं वो?
.
पप्पू - वो तो फिर साधु-संत बनकर आश्रम पकड़ लेते हैं कोई...!!!