जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
Viral Jokes: पत्नी की मजेदार बातों को सुन पति के उड़ गए होश...पढ़िए धमाकेदार जोक्स
जेलर संता से - तुम किस अपराध के लिए जेल आए हो...?
.
संता - क्या बताऊं सर, सरकार से कॉम्पिटिशन हो गया था।
.
जेलर - किस बात का...?
.
संता - नोट छापने का, बस इसीलिए ले आए...!!!
आज का ज्ञान...
अगर 35-36 की उम्र तक तुम
किसी के बाबू-शोना नहीं बन पाए हो...
.
तो...
.
समझ लो सिर्फ
जनगणना के लिए ही पैदा हुए हो...!!!
पत्नी - आप मुझे बार-बार
सॉरी मत बोला करो...!
.
पति - क्यों...?
.
पत्नी - क्योंकि मेरा लड़ने का सारा
मूड ही खराब हो जाता है...!!!
एक मच्छर परेशान बैठा था...
.
दूसरे ने पूछा - भाई क्या हुआ तुझे?
.
पहला बोला - यार गजब हो रहा है।
.
चूहेदानी में चूहा,
.
साबुनदानी में साबुन,
.
मगर मच्छरदानी में आदमी सो रहा है।