जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
Jokes: बच्चे ने अपनी मां को बताई ऐसी मजेदार बात...पढ़िए धमाकेदार जोक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीचर - बेटा पप्पू, 'कबूतर' पर वाक्य बनाओ...
.
पप्पू - गुरु जी, दोपहर में दारू पी थी,
शाम तक 'कब उतर' गई पता ही नहीं चला...!
.
टीचर कोमा में है...!
पत्नी सुबह उठते ही चिल्लाने लगी - उठो जी,
जल्दी नाश्ता बनाओ मुझे बाहर जाना है...!
.
पति- मैं आज ही तुमसे तलाक लूंगा, नहीं रहना मुझे तुम्हारे साथ
एक पल भी, जा रहा हूं वकील के पास...!
.
थोड़ी देर बाद पति चुपचाप आकर नाश्ता बनाने लगा....!
.
पत्नी - क्या हुआ...?
.
पति- कुछ नहीं, वकील साहब अभी कपड़े धो रहे हैं...!
बच्चा - मम्मी क्या मैं भगवान की तरह दिखता हूं...?
.
मम्मी - नहीं, पर तुम ऐसा क्यों पूछ रहे हो बेटा...?
.
बच्चा - क्योंकि मम्मी मैं कहीं भी जाता हूं, तो सब
यही कहते हैं कि हे भगवान फिर आ गया...!
पत्नी अपने पति को बार-बार बोलती थी -
'एक चुटकी सिंदूर की कीमत तुम क्या जानो बाबू'
.
तो पति ने उसे अपने पास बिठाकर हिन्दी में समझाया -
देख
रसोई राशन - 13,000 रुपये
बिजली बिल - 2,500 रुपये
पानी - 1,000 रुपये
बच्चों की स्कूल फीस - 12,000 रुपये
ट्यूशन फीस - 3,000 रुपये
मकान का ईएमआई - 17,500 रुपये
मोबाइल खर्च - 1,500 रुपये
दवाईंयों का खर्च - 1,500 रुपये
पेट्रोल - 2,000 रुपये
अन्य खर्च - 6,000 रुपये
.
और ये सब इसलिए कि तेरी मांग में एक चुटकी सिंदूर भरा है...
वरना 10 हजार में मस्त जी रहा होता...!