जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
Funny Jokes: पत्नी ने जब पति से की बेटे की शिकायत...पढ़िए मजेदार जोक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पप्पू घबराया हुआ आया और अपनी बीवी से बोला -
सुनो, आज मैं आ ही रहा था कि रास्ते में एक कुत्ता....
.
इतने में बेटी चिकी बोल उठी - मम्मी, भैया ने मेरी डॉल तोड़ दी है...!
.
पप्पू ने फिर से बोलना शुरू किया - हां तो, मैं कह रहा था कि रास्ते में एक कुत्ता....
.
अबकी बार बेटा बोला - मम्मी, चिकी ने मेरी कार पहले तोड़ी...!
.
बीवी - भगवान के लिए तुम दोनों चुप रहो, मुझे अभी कुत्ते की बात सुन लेने दो...!
संता - पता है, आज मैंने 8 मिनट में 16 किलोमीटर की दौड़ लगाई...!
.
बंता - अरे वाह... पर क्यों...?
.
संता - कुछ मूर्ख लोगों की वजह से, जो
कुत्तों को पाल तो लेते हैं, पर बांधकर नहीं रखते...!
ब्वॉयफ्रेंड - व्हाट्सएप अपडेट कर लो...!
.
गर्लफ्रेंड - कैसे करते हैं...?
.
ब्वॉयफ्रेंड - प्ले स्टोर पर जाओ और वहां से कर लो...!
.
गर्लफ्रेंड - हमारे गांव में प्ले स्टोर नहीं है,
जनरल स्टोर है, वहां से कर लूं...!
पत्नी - सुनते हो जी, आपका बेटा आजकल कुछ ज्यादा ही पैसे उड़ाने लगा है,
जहां भी छुपाती हूं, ढूंढ ही लेता है...!
.
.
.
पति - उस नालायक की किताबों मे छुपाया कर,
परीक्षा तक तो ढूंढ ही नहीं पाएगा...!