{"_id":"66a0d9eab5f7e910cb09657d","slug":"jokes-boyfriend-girlfriend-jokes-in-hindi-viral-chutkule-2024-07-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Jokes: गर्लफ्रेंड से लड़का- मैं तुम्हारे साथ शादी नहीं कर सकता, फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी","category":{"title":"Humour","title_hn":"हंसी-ठट्ठा","slug":"humour"}}
Jokes: गर्लफ्रेंड से लड़का- मैं तुम्हारे साथ शादी नहीं कर सकता, फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी
Jokes: हंसने से सेहत अच्छी रहती है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो तनाव आपके आसपास भी नहीं भटकता है। इसके साथ ही आप हमेशा स्वस्थ रहते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन की तरह कुछ वायरल जोक्स लेकर आए हैं। इन जोक्स को पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं सिलसिला...
पति-पत्नी के बीच बहस हुई और नौबत मारपीट तक आ पहुंची।
पत्नी बेलन लेकर पति पर झपटी तो उसने बला की फुर्ती दिखाई
और झटपट अलमारी के अन्दर घुस गया।
पत्नी बेलन से अलमारी का दरवाजा खटखटाते हुए बोली- बाहर निकलो।
अन्दर से पति बोला- नहीं निकलूंगा।
पत्नी चिल्लाई- मैं कहती हूं कि बाहर निकलो।
पति भी अलमारी के अन्दर से चिल्लाया- नहीं निकलता।
जोर-जोर की आवाजें सुनकर दो-चार पडोसी भी आ गए और पूछने लगे कि क्या बात है?
पत्नी लगभग चीखती हुई पड़ोसियों से बोली- ये डरपोक आदमी अलमारी के अन्दर घुस गया है,
इसे कह दो कि चुपचाप बाहर निकल आए वरना...
अलमारी के अन्दर से पति दहाड़ा- नहीं निकलता, नहीं निकलता !
आज पूरे मोहल्ले को पता लग ही जाना चाहिए कि इस घर में किस की मर्जी चलती है!!!
2 of 5
जोक्स
- फोटो : Istock
लड़का अपनी गर्लफ्रेंड से- मैं तुम्हारे साथ शादी नहीं कर सकता, घर वाले नहीं मान रहे हैं।
लड़की- तुम्हारे घर में कौन-कौन है?
लड़का- एक बीवी और 2 बच्चे।
3 of 5
जोक्स
- फोटो : Istock
संता के हाथ में नया फोन देखकर बंता बोला- नया फोन कब खरीदा?
संता - नया नहीं, गर्लफ्रेंड का है।
बंता - गर्लफ्रेंड का फोन क्यूं ले आया?
संता- रोज कहती थी मेरा फोन नहीं उठाते, आज मौका मिला तो उठा लाया।
भाभी- हमारा झगड़ा हो गया वो गार्डन मे हैं..
पड़ोसी- मैने देखा गार्डन मे तो नहीं हैं...
भाभी- खोद के देखा..?
भाभी जी की बात सुनकर पड़ोसी वहां से नौ दो ग्यारह हो गया।
लड़की वालों ने कहा, मीना की आवाज कोयल जैसी है, उसकी गर्दन तो मोरनी के जैसी है, चाल हिरणी जैसी और स्वभाव में से तो गाय है।
संता ने कहा, 'जी, क्या इसमें कोई इंसानी गुण भी हैं?
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।