Funny Jokes: इंसान को अच्छी सेहत के लिए हंसना बहुत जरूरी है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो मानसिक तनाव की वजह से होने वाली गंभीर बीमारियों से आप बच सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ नए जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
प्राइवेट जॉब करने वाले बीमार पति से पत्नी बोली-
इस बार किसी जानवर के डॉक्टर को दिखाओ, तभी आप ठीक होगे।
पति ने पूछा- वो क्यों?
पत्नी- रोज सुबह मुर्गे की तरह जल्दी उठ जाते हो।
घोड़े की तरह भाग कर ड्यूटी चले जाते हो।
गधे की तरह दिन भर काम करते हो।
लोमड़ी की तरह इधर उधर से इनफोरमेशन बटोरते हो।
बंदर की तरह सीनियर अधिकारियों के इशारों पर नाचते हो।
घर आ कर परिवार पर कुत्ते की तरह चिल्लाते हो।
और फिर भैंस की तरह खा कर सो जाते हो।
इंसानों का डॉक्टर तुम्हें क्या खाक ठीक कर पायेगा?
बीवी ने पति को मैसेज किया- आपको पड़ोसन कैसी लगती है...?
बीवी को खुश करने के लिए पति ने रिप्लाई किया- एकदम बंदरिया जैसी...!
बीवी- ठीक है तो आते समय मेरे लिए दो साड़ी लेते आना, नहीं तो ये मैसेज पड़ोसन को दिखा दूंगी...!
पत्नी- सुनो जी, आज से तुम रोजाना शराब पिया करो...!
पति- क्यों...?
पत्नी - क्योंकि, आप नशे में ज्यादा काम करते हो...!
पति- मैं कुछ समझा नहीं...?
पत्नी- अरे कल तुम शराब पीकर आए तो नशे में सारे गंदे पड़े बर्तन धो डाले और तो और आपने मेरे पांव भी दबाए...!
Hindi Jokes: पड़ोसी- यार तेरी खुशहाल जिंदगी का राज क्या है? संता ने दिया लोटपोट करने वाला जवाब
काका को रात में 12 बजे एक लड़की का फोन आता है!
काका- हेल्लो कौन?
लड़की- हम तेरे बिन अब रह नहीं सकते, तेरे बिना क्या वजूद मेरा!
काका (खुश होकर)- कौन हैं आप?
लड़की - तुझसे जुदा अगर हो जायेंगे तो खुद से भी हो जायेंगे जुदा!
खुशी के मारे काका की आंखों में पानी आ गया,
वो बोले - तुम सच में मुझसे शादी करोगी...?
लड़की - इस गाने को अपनी कॉलर ट्यून बंनाने के लिए 8 दबाएं...!
Jokes: जब पप्पू ने पकड़ लिया बंगाली बाबा की खूबसूरत सेक्रेटरी का हाथ, पढ़िए मजेदार जोक्स
पप्पू जब भी कपड़े धोता, तभी बारिश हो जाती...!
एक दिन धूप निकली तो वो खुश हुआ और
दुकान पर सर्फ लेने चला गया...!
वो जैसे ही दुकान पर गया, बादल जोर-जोर से गरजने लगे...!
पप्पू आसमान की तरफ मुंह करके बोला -
क्या? किधर? मैं तो बिस्कुट लेने आया हूं...!