फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज के मजेदार जोक्स: पति अखबार पढ़ रहा था, फिर जो हुआ जानकर नहीं रोक पाएंगे हंसी

Sun, 26 Nov 2023 11:34 AM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Sun, 26 Nov 2023 11:34 AM IST
विज्ञापन
Husband Wife Jokes In Hindi funny jokes in hindi viral jokes mems
आज के मजेदार चुटकुले - फोटो : amar ujala

Jokes: हम सभी के जीवन में हंसी का एक बड़ा महत्व है। हमारी मुस्कुराहट सामने वाले के चेहरे की मुस्कान की वजह भी बन सकती है। हंसने से हमारे अंदर सकारात्मकता आती है, जो बड़ी से बड़ी समस्या को आसानी से पार करने में हमारी मदद करती है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो आपका मन प्रसन्न रहता है। मन प्रसन्न रहने से आपके मन से नकारात्मक ख्याल दूर चले जाते हैं। इसकी वजह से हम मानसिक तनाव से भी दूर रहते हैं। हंसने के लिए आप जोक्स और चुटकुलों की भी मदद ले सकते हैं। आज हम आपको हंसाने के लिए कुछ स्पेशल जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए पढ़ते हैं मजेदार चुटकुले और खिलखिला कर हंसते हैं।



शादी के बाद पहली बार बहू रेसिपी बुक देखकर खाना बना रही थी…
सास (फ्रिज खोलती है) – अरे बहू ये मंदिर का घंटा फ्रिज में क्यों रखा है?
बहू–मम्मी जी बुक में लिखा है कि सब चीजों को मिलाकर एक घंटा फ्रिज में
रखें.. सास बेहोश…

Husband Wife Jokes In Hindi funny jokes in hindi viral jokes mems
जोक्स - फोटो : iStock
पति अखबार पढ़ रहा था.. पत्नी फेंको, लैला उठाओ...
अखबार के पिछ्ले पन्ने पर देखकर अभी पति
खुश होने की कोशिश कर ही रहा था,
तभी पत्नी की आवाज आई- चश्मा ठीक से पहनो और फिर पढ़ो..
पति ने नजरें गड़ाई तो देखा लिखा था- पन्नी फेंको, थैला उठाओ...!
Husband Wife Jokes In Hindi funny jokes in hindi viral jokes mems
जोक्स - फोटो : iStock
लड़का- मैं तुम्हारे साथ शादी नहीं कर सकता,
घर वाले नहीं मान रहे हैं।
लड़की- तुम्हारे घर मैं कौन-कौन हैं?
लड़का- एक पत्नी और दो बच्चे...!!
विज्ञापन
विज्ञापन
Husband Wife Jokes In Hindi funny jokes in hindi viral jokes mems
जोक्स - फोटो : iStock
मुझे भी देखने दो, किसका एक्सीडेंट हुआ है...?
पप्पू भीड़ को हटाते हुए बोला...!
जब कोई हटा नहीं, तो वह चिल्लाता हुआ बोला-
जिसका एक्सीडेंट हुआ है, वो मेरा बाप है।
ये सुनते ही लोग हट गए, तो पप्पू ने देखा एक गधा मरा पड़ा था..!!
विज्ञापन
Husband Wife Jokes In Hindi funny jokes in hindi viral jokes mems
जोक्स - फोटो : iStock
संता- ये तुम हर पेग के बाद जेब से
निकालकर क्या देखते हो?
बंता- बीवी की फोटो...
जब सुंदर लगेगी तो इसका मतलब चढ़ गई है...!!
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed