तनाव भरे इस जीवन में खुशियां बेशकीमती हैं। दौड़ती-भागती जिंदगी ने लोगों को चेहरे की मुस्कान जैसी छीन सी ली है। लिहाजा लोगों को हंसने और खुशी पाने के लिए लाफ्टर क्लब का रुख करना पड़ रहा है। साइंस मानता है कि अगर आप खुश रहते हैं, खुल कर हंसते हैं तो आप कई तरह की गंभीर बीमारियों के जोखिमों से बचे रह सकते हैं। हंसना शारीरिक और मानसिक व्यायाम है, जो हैपी हर्मोन्स को रिलीज करने में भी मदद करता है जिससे आप स्ट्रेस फ्री होते हैं।
Jokes: भिखारी का जवाब सुनकर सोनू रह गया भौचक्का, पति-पत्नी की बातें कर देंगी आपको लोट-पोट
भिखारी – भाई एक रुपया दे दो, तिन दिन से कुछ खाया नहीं, भूखा हूं।
राजू – तीन दिन से भूखा है तो एक रुपये का क्या करेगा..? इतने से क्या होगा
भिखारी – वजन तोलूंगा कितना घटा है..!!
पति- मुझे तो तेरी ये मजाक करने की आदत बहुत अच्छी लगती है।
सास– कितनी बार कहा है, बाहर जाते समय बिन्दी लगा लिया करो।
मॉर्डन बहू – पर जीन्स पर बिन्दी कौन लगाता है?
सास– तो मैंने कब कहा जीन्स पर लगानी है,
माथे पर लगा न, माथे पर..
श्याम चाचा -तू स्कूल क्यों नही जाता?
पप्पू- कई बार गया अंकल वो वापिस भगा देते है।
श्याम चाचा -क्यों ?
पप्पू- कहते है भाग तेरा क्या काम लड़कियों के स्कूल में।