{"_id":"648b081b53cdc90c48069d07","slug":"hindi-jokes-viral-chutkule-in-hindi-funny-jokes-share-on-whatsapp-2023-06-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Hindi Jokes: इन वायरल जोक्स को पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे, पढ़िए मजेदार चुटकुले","category":{"title":"Humour","title_hn":"हंसी-ठट्ठा","slug":"humour"}}
Hindi Jokes: इन वायरल जोक्स को पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे, पढ़िए मजेदार चुटकुले
Hindi Jokes: हंसने से इंसान मानसिक तनाव से होने वाली कई तरह की बीमारियों से बचा रहता है। हंसी एक ऐसी दवा है, जो आपको कई तरह की बीमारियों से बचाने में मदद करती है। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन की तरह कुछ नए जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं। इस जोक्स को पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...
एक बुजुर्ग अपनी पुरानी मारुति से जा रहे थे..
कि एक BMW को ज़रा सी खरोंच लग गयी।
BMW में से चार लम्बे चौड़े सरदार निकले
और वृद्ध व्यक्ति की पिटाई की नौबत आ गयी।
तभी बुजुर्ग ने कहा कि आप चार हैं
और मैं अकेला, ये तो ना-इंसाफी है
उन चारों सरदारों में जो सबसे बड़ा था,
वो बोला, सुरजिते और अमार्जिते तुम अंकल की तरफ हो जाओ।
बुजुर्ग बोला, “पर हम तो तीन हैं और आप दो ”
तो उन मे से सुरजिते बोला:
कोई बात नहीं अंकल जी आप घर जाओ, इन दोनो से हम निपटते हैं !
2 of 5
Jokes
- फोटो : iStock
पत्नी (बड़े प्यार से) - सुनिए जी, मेरी स्किन बहुत ऑयली-ऑयली सी हो गई है…बताइए ना, मैं क्या लगाऊं?
पति- ये लो विम बार, ये पूरी चिकनाई हटा देगा…!!!
फिर पतिदेव की हुई जोरदार कुटाई...
3 of 5
Jokes
- फोटो : iStock
पप्पू- सगाई और शादी के बीच में थोड़ा समय क्यों रखा जाता है?
गप्पू- क्यों...?
पप्पू- ताकि कोई ये न कह सके कि मुझे दुर्घटना से बचने का मौका नहीं दिया गया...!!!
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Jokes
- फोटो : iStock
मास्टर जी - बच्चों जानते हो, हमारी आने वाली पीढ़ी बाघ और शेर नहीं देख पाएगी!
पप्पू - अरे सर! तो हम क्या करें...?
हमने भी तो डायनासोर नहीं देखे हैं, पर कभी शिकायत की हो तो बताओ!
पत्नी- तुम मुझे दो ऐसी बातें बोलो, जिनमें से एक को सुनकर मैं खुश हो जाऊं और दूसरी को सुनकर नाराज हो जाऊं।
पति- तुम मेरी जिंदगी हो और दूसरी बात लानत है ऐसी जिंदगी पर।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।