Hindi Jokes: आप अपने दिन की शुरुआत हंसी के साथ करते हैं, आपका पूरा दिन अच्छा बीतता है। हंसने से हमारा मन प्रसन्न रहता है जिससे शरीर स्वस्थ रहता है। जीवनभर सेहतमंद रहने के लिए नियमित रूप से हंसते रहना चाहिए। हंसने के लिए किसी खास मौके की जरूरत नहीं होती है। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मेजदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं। इन जोक्स को पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे, तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
Hindi Jokes: संता और बंता के मजेदार चुटकुले पढ़कर कंट्रोल नहीं होगी हंसी
संता- बहुत दुखी था...
बंता ने पूछा क्यों टेंशन में हो...
संता- यार एक दोस्त को प्लास्टिक सर्जरी के लिए 2 लाख रुपये उधार दिए थे। अब उसे पहचान नहीं पा रहा हूं।
संता- मेरी लॉटरी लग जाए तो क्या करोगी?
पत्नी- आधा पैसा लेकर हमेशा के लिए मायके चली जाऊंगी।
संता- 100 रुपये की लगी है, ये ले 50 और निकल जा..
संता अपने पड़ोसी दोस्त बंता से बोला, “अबे आज सुबह तेरे कुत्ते ने मेरी किताब फाड़ दी।
बंता- मैं उसे अभी सजा देता हूं।
संता- रहने दे भाई, मैंने सजा दे दी है।
बंता- हैरानी से, 'कैसे?'
संता- मैंने उसके कटोरे का दूध पी लिया।
Funny Jokes: हंसा हंसाकर लोटपोट कर देंगे जीजा साली के ये मजेदार चुटकुले
संता बंता के घर खाना खा रहा था।
बंता- यार तुम्हारा कुत्ता मुझे काफी देर से घूर रहा है?
संता- जल्दी से खाना खा लो, वरना काट भी लेगा, क्योंकि तुम खाना उसी के बर्तन में खा रहे हो!