फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hindi Jokes: नखरीले दामाद ने रोटी खाने को लेकर सास को दिखाए तेवर, पढ़िए मजेदार चुटकुले

Fri, 27 Jun 2025 03:03 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Fri, 27 Jun 2025 03:03 PM IST
सार

Hindi Jokes: काम में व्यस्त होने के कारण लोग अपने लिए हंसने-हंसाने का समय नहीं निकाल पाते हैं। आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव से बचना है, तो हर किसी को हंसना चाहिए।

विज्ञापन
Hindi Jokes saas damad funny jokes in hindi saas bahu majedar chutkule
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik

Funny Hindi Jokes: बीते वर्षो में जिंदगी इतनी भागमभाग हो चुकी है कि सेहतमंद रहना भी एक चुनौती बन गया है। लोगों को अपना ख्याल रखने का भी समय नहीं मिल पाता है। ऐसे में अगर आप हर दिन नियमित रूप से हंसते हैं, तो सेहत को काफी फायदा होता है। इसके साथ ही आप मानसिक तौर पर तरोताजा महसूस करते हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स (Viral Jokes in Hindi) और मजेदार चुटकुले (Majedar Chutkule) लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।



दामाद- सासु मां आज से मैं रोटी नहीं चावल खाऊंगा
सास- ऐसा क्यों?
दामाद- मैं मोहल्ले वालों के ताने सुन-सुनकर थक गया हूं,
कि मैं ससुराल वालों की रोटी तोड़ता हूं......

Hindi Jokes saas damad funny jokes in hindi saas bahu majedar chutkule
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Adobe Stock
शादी में दुल्हन का बॉयफ्रेंड भी आया था
दुल्हन के पिता- आप कौन हैं?
बॉयफ्रेंड- जी मैं सेमी फाइनल में फेल हो गया था
फाइनल देखने आया हूं....

बॉयफ्रेंड- एक गंजे के सिर पर दो बाल थे
उन दोनों में प्यार हो गया फिर भी उनकी शादी नहीं हुई
गर्लफ्रेंड- क्यों नहीं हुई शादी?
बॉयफ्रेंड- क्योंकि बाल विवाह कानूनन अपराध है....
Hindi Jokes saas damad funny jokes in hindi saas bahu majedar chutkule
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
बेटा- पापा मुझे शादी नहीं करनी
मुझे सभी औरतों से डर लगता है
पिता- कर ले बेटा
फिर एक ही औरत से डर लगेगा, बाकी सब अच्छी लगेंगी....
 

आज के मजेदार जोक्स: खानदान को लेकर अंकल ने किया पप्पू से ऐसा सवाल, फिर जो हुआ पढ़कर लगाएंगे ठहाके

विज्ञापन
विज्ञापन
Hindi Jokes saas damad funny jokes in hindi saas bahu majedar chutkule
पति-पत्नी जोक्स - फोटो : freepik
पति- सुनो मुझे अलादीन का चिराग मिला है
पत्नी- आपने उससे क्या मांगा?
पति- मैंने पहली बार तुम्हारे लिए कुछ मांगा और कहा
कि वह तुम्हारे दिमाग को 10 गुना और बढ़ा दे
पत्नी- तो क्या उसने ऐसा कर दिया?
पति- मेरे कहते ही वह हंसने लगा और बोला-
शून्य को किसी से भी गुणा कर दो वह शून्य ही रहता है
उस दिन के बाद से अलादीन और पति दोनों गायब हैं.......
विज्ञापन
Hindi Jokes saas damad funny jokes in hindi saas bahu majedar chutkule
फनी जोक्स - फोटो : freepik
चिंटू- अगर मुझे दूसरा दिमाग लगवाने की जरुरत पड़ी
तो मैं तुम्हारा दिमाग लगवाना चाहूंगा
मिंटू- मतलब तुम मानते हो कि मेरे पास जीनियस का दिमाग है?
चिंटू- नहीं, मुझे ऐसा दिमाग चाहिए जो पहले कभी यूज न हुआ हो......


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed