आज के समय में हर इंसान को हंसने-मुस्कुराने की जरूरत है। यदि दिन में समय निकाल कर हंसी-मजाक किया जाए तो मानसिक तनाव से भी छुटकारा मिल सकता है। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में समय का इतना अभाव हो गया है कि न परिवार को समय दे पाते हैं और न ही उनके साथ हंस बोल पाते हैं। ऐसे में बहुत जरूरी है कि अपनों के साथ हंसी-मजाक किया जाए। इसके लिए जोक्स और चुटकुले हमारी मदद करते हैं। इसीलिए हम आपके लिए लाए हैं कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले जिन्हें आप पढ़कर लोटपोट हो जाएंगे, तो चलिए शुरू करते हैं हंसी-मजाक का ये सफर.........
Hindi Jokes: रिंकी ने पिंकी से पूछा- मां और सास में क्या फर्क होता है, मिला धमाकेदार जवाब
रिंकी - मां और सास में सबसे बड़ा फर्क क्या होता है?
पिंकी - पता नहीं, तुम बताओ?
रिंकी - मां बोलना सिखाती है और सास चुप रहना
गुड़िया -बताओ जब मैं हंसती हूं तो कैसी लगती हूं?
चिंटू - ऐसा लगता है जैसे, नोकिया 1100 हैंग हो गया है।
एक टीचर बच्चों से भाषा की परीक्षा ले रहे थे
टीचर बच्चों से- कोई ऐसा वाक्य सुनाओ जिसमें हिंदी, उर्दू, पंजाबी और अंग्रेजी का इस्तेमाल हो
मोनू - इश्क दी गली विच NO ENTRY
डॉक्टर- तुम्हारी एक किडनी फेल हो गई है
मिंटू - पहले तो बहुत रोया
फिर आसू पोंछकर बोला साहब साहब ये भी बता दीजिए कि कितने नंबर से फेल हुई है?