Hindi Jokes: इंसान को सेहतमंद रहने के लिए अच्छे खान-पान और अच्छी हवा की तरह हंसी की भी जरूरत होती है। आपको स्वस्थ रखने में हंसी बड़ी भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह और शाम नियमित रूप से हंसते हैं, तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके आसापास भी नहीं भटकती है। इसलिए आपको हंसाने के लिए हम लेकर आए हैं कुछ वायरल हो रहे चुटकुले (Chutkule in Hindi), जिन्हें पढ़कर आप पेट पकड़कर ठहाके लगाने लगेंगे।
Desi Jokes: देवर से भाभी- शादी से पहले तो तुम्हारे भैया बहुत मंदिर जाते थे, फिर जो हुआ पढ़कर आप भी कहेंगे वाह
Hindi Jokes: अच्छे खान पान के साथ ही सेहतमंद रहने के लिए हंसना भी बेहद जरूरी है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हर दिन चाहिए। हंसने से मानसिक तनाव और चिंता हमसे दूर रहती है। अगर हम खुश रहते हैं तो हमारा शरीर भी स्वस्थ रहता है।
मंटू अपनी ससुराल में फोन करता है,
उधर से सास की आवाज आती है-
कितना बार कहा है तुमसे अब वो न तुम्हारे घर आएगी न तुम्हारा फोन उठाएगी
तो क्यों बार-बार फोन करते हो यहां
मंटू- कुछ नहीं बस सुनकर अच्छा लगता है.....
लेकिन जब कुत्ता पीछे पड़ जाए तो हट-हट ही करना पड़ता है.....
दोस्त पहली बार घर आया और बोला,
ये तेरा बेटा तो बिल्कुल तेरे जैसा दिखता है!
धीरे बोल यार बाजुवाली का है खेलने के लिए आया है....
पति बालकनी में खड़ा-खड़ा मस्ती से गा रहा था
'पंछी बनूं उड़ता फिरूं मस्त गगन में...आज मैं आजाद हूं दुनिया के चमन में'
रसोई में से बीवी की आवाज आई-
घर में ही उड़ो, सामने वाली मायके गई है.....
Hindi Jokes: बॉस- मैंने तुम्हें फोन किया था, हरीश का जवाब पढ़कर खूब लगाएंगे ठहाके
एक सहेली ने दूसरी सहेली से कहा- मेरे पति मुझे बहुत प्यार करते हैं,
कहते हैं कि तुम ही सात जन्मों तक मेरी पत्नी रहो
दूसरी सहेली बोली- ये मर्द ऐसे ही होते हैं,
सातवें जन्म से आगे के लिए किसी और को बोल रखा होगा.....
(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)