फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hindi Jokes: बॉस- मैंने तुम्हें फोन किया था, हरीश का जवाब पढ़कर खूब लगाएंगे ठहाके

Wed, 18 Jun 2025 04:51 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Wed, 18 Jun 2025 04:51 PM IST
सार

Jokes in Hindi: अगर आप हंसते रहते हैं, मन की उदासी दूर रहती है और आप तरोताजा महसूस करते हैं। हंसने से मन में सकारात्मक ख्याल आते हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल चुटकुले लेकर आए हैं।

विज्ञापन
Funny hindi jokes boss employee Jokes in hindi viral chutkule in hindi jokes for whatsapp
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik

Hindi Jokes: इंसान को सेहतमंद रहने के लिए अच्छे खान-पान और अच्छी हवा की तरह हंसी की भी जरूरत होती है। आपको स्वस्थ रखने में हंसी बड़ी भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह और शाम नियमित रूप से हंसते हैं, तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके आसापास भी नहीं भटकती है। इसलिए आपको हंसाने के लिए हम लेकर आए हैं कुछ वायरल हो रहे चुटकुले (Chutkule in Hindi), जिन्हें पढ़कर आप पेट पकड़कर ठहाके लगाने लगेंगे।



बॉस- मैंने तुम्हें फोन किया था
तुम्हारी पत्नी ने कहा कि तुम खाना बना रहे हो
तुमने वापस फोन क्यों नहीं किया? 
हरीश- सर किया था, आप की पत्नी ने बताया आप 
बर्तन धो रहे हो......

पप्पू नयी शर्ट पहनकर ऑफिस गया
बॉस- वाह नयी शर्ट, तुमने खरीदी है क्या?
पप्पू- नहीं सर, भैया ने गिफ्ट में दी है
बॉस- ओह अच्छा, मुझे लगा सैलरी ज्यादा तो नहीं दे रहा......

Funny hindi jokes boss employee Jokes in hindi viral chutkule in hindi jokes for whatsapp
फनी जोक्स - फोटो : free
जज- इस आदमी का कान काट दो
चोर- नहीं मेरा कान मत काटो,
नहीं तो मैं अंधा हो जाऊंगा
जज- बेवकूफ कोई कान काटने से अंधा होता है क्या
चोर- अरे बेवकूफ कान काट देगा तो चश्मा क्या तेरे बाप के कान पर लगाऊंगा......
Funny hindi jokes boss employee Jokes in hindi viral chutkule in hindi jokes for whatsapp
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
बहन- भाई उठ जा मैं चाय बना रही हूं
भाई- तो बना ले मैं कौन सा पतीले में सो रहा हूं....


आज के मजेदार जोक्स: बिल्ली ने काटा पप्पू का रास्ता, फिर जो हुआ पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी

विज्ञापन
विज्ञापन
Funny hindi jokes boss employee Jokes in hindi viral chutkule in hindi jokes for whatsapp
मजेदार जोक्स - फोटो : freepik
हरियाणा रोडवेज की बस में एक यात्री कंडक्टर से
भाई बीड़ी पी सकूं सूं कै?
कंडक्टर- टिकट ले राखी है?
यात्री- हां ले राखी है
कंडक्टर- फेर चाहे सलफास खा ले......
विज्ञापन
Funny hindi jokes boss employee Jokes in hindi viral chutkule in hindi jokes for whatsapp
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
महिला- डॉक्टर साहब, मेरे पति नींद में बातें करने लगे हैं, क्या करूं?
डॉक्टर- उन्हें दिन में बोलने का मौका दीजिए...

पति- तुम हर बात पर हमेशा मेरा-मेरा करती हो, हमारा कहना चाहिए
पत्नी अलमारी में कुछ ढूंढ रही होती है
पति- क्या ढूंढ रही हो?
पत्नी- हमारा पेटीकोट...


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed