Jokes In Hindi: इंसान को सेहतमंद रहने के लिए अच्छे खान-पान और अच्छी हवा की तरह हंसी की भी जरूरत होती है। आपको स्वस्थ रखने में हंसी बड़ी भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह और शाम नियमित रूप से हंसते हैं, तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके आसापास भी नहीं भटकती है। इसलिए आपको हंसाने के लिए हम लेकर आए हैं कुछ वायरल हो रहे चुटकुले (Chutkule in Hindi), जिन्हें पढ़कर आप पेट पकड़कर ठहाके लगाने लगेंगे।
Jokes: भाभी- तुम आज घर देर से क्यों आए हो? देवर ने दिया गजब का जवाब
Hindi Jokes: अच्छे खान पान के साथ ही सेहतमंद रहने के लिए हंसना भी बेहद जरूरी है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हर दिन चाहिए। हंसने से मानसिक तनाव और चिंता हमसे दूर रहती है। अगर हम खुश रहते हैं तो हमारा शरीर भी स्वस्थ रहता है।
पति उठा और सीधा बाहर जाने लगा
पत्नी- कहां जा रहे हो?
पति- वकील के पास तुमसे तलाक लेने
थोड़ी देर बाद पति वापस घर आया और सब्जी काटने लगा
पत्नी- क्या हुआ?
पति- कुछ नहीं वकील साहब बर्तन साफ कर रहे थे....
चोर- क्यों?
पुलिस- हमें कुछ बात करनी है।
चोर- तुम लोग कितने हो?
पुलिस- हम तीन हैं।
चोर- तो आपस में बात कर लो, मेरे पास टाइम नहीं है....
Hindi Jokes: बॉयफ्रेंड- आओ तुम्हें चांद पर ले जाऊं, गर्लफ्रेंड का जवाब पढ़कर हो जाएंगे लोटपोट
गप्पू फिर भी परेशान था
पप्पू ने गप्पू को कहा- यार तुझे बीएमडबल्यू मिली है
फिर भी तू परेशान है
गप्पू- क्योंकि तुझे मेरी बीएमडबल्यू की फुलफॉर्म नहीं पता
इसका मतलब है, बहुत मोटी वाइफ
पप्पू बेहोश....
कौन सा लिक्विड गर्म करने पर सॉलिड बन जाता है?
सोनू का जवाब- बेसन के पकौड़े.....
(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)