फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hindi Jokes: चिंटू ने अपनी दोस्त से कहा- क्यों उदास बैठी हो, मिला धांसू जवाब

Fri, 18 Feb 2022 03:07 PM IST
राजेश मिश्रा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राजेश मिश्रा Updated Fri, 18 Feb 2022 03:07 PM IST
विज्ञापन
Hindi jokes chintu said to his girlfriend why are you sad read majedar jokes and chutkule in hindi
जोक्स - फोटो : iStock

आजकल हर इंसान एक दूसरे से आगे निकलना चाहता है। ऐसे में वो अपनी क्षमता से ज्यादा काम करने लगता है, जिसका नतीजा होता है कि वो थकान और उदासी का शिकार हो जाता है। काम की वजह से वह हंसना-मुस्कुराना भूल जाता है और अपनों से दूरियां भी बनती जाती हैं। जीवन में आगे बढ़ना सही है, लेकिन अपने रिश्तों और अपने स्वास्थ्य को भी संभाल कर रखना उतना ही जरूरी है। इसीलिए हम सभी को चाहिए कि अपनों के साथ बैठकर कुछ समय हंसी-मजाक भी करें। जिससे हमारा स्वास्थ्य तो ठीक रहेगा ही हमारे रिश्ते भी बचे रहेंगे। इसीलिए हम आपके लिए लाए हैं कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसी नहीं रोक पाएंगे..........

 

चिंटू अपनी दोस्त को होटल में उदास बैठा देख बोला ...
चिंटू  (लड़की के सामने रखी कोल्ड ड्रिंक पीकर बोला) : ऐसे उदास क्यों बैठी हो यार?
लड़की बोली: आज का दिन बहुत बुरा है।
सुबह ब्यॉयफ्रेंड से झगड़ा हो गया।
रास्ते में कार खराब हो गई।
ऑफिस गई तो बॉस ने नौकरी से निकाल दिया।
अब सुसाइड के लिए कोल्ड ड्रिंक में जहर मिलाया था, वो भी तूने पी ली।

Hindi jokes chintu said to his girlfriend why are you sad read majedar jokes and chutkule in hindi
जोक्स - फोटो : iStock

पिंटू ने  घर का दरवाजा निकाला और कंधे पे रख के बाजार में गया...
एक आदमी ने पूछा -ओ भाई, क्या दरवाजा बेचना है ?
पिंटू  -नहीं,... ताला खुलवाना है...
चाबी गुम हो गयी है...
आदमी-अगर घर में चोर घुस जाएगा तो...??
पिंटू  -अरे बेवकूफ... !
वो अंदर कैसे जायेगा... दरवाजा तो मेरे पास है 

Hindi jokes chintu said to his girlfriend why are you sad read majedar jokes and chutkule in hindi
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock

लड़की होटल में गई खाने का आर्डर किया….. खाने के बाद बिल दिया…..
फिर अचानक वेटर के पास गई और उसे कहने लगी….
ककड़ी के दो टुकड़े रोज आंखों के ऊपर रखा करो….
रात को मेथी पानी में भिगोकर सुबह छानकर पिया करो….
वेटर ने हैरान होकर पूछा कि यह सब आप मुझे क्यों बता रही हैं….?
लड़की ने कहा- मुझे किसी ने कहा था कि….बिल देने के बाद वेटर को कुछ ना कुछ टीप जरूर देना….!!

विज्ञापन
विज्ञापन
Hindi jokes chintu said to his girlfriend why are you sad read majedar jokes and chutkule in hindi
जोक्स - फोटो : iStock

सवाल- ससुराल में दमाद को सबसे ज्यादा सम्मान क्यों मिलता है….?  
जवाब- क्योंकि ससुराल के लोग जानते हैं कि….
यही वह महान आदमी है जिसने….
उनके घर के “तूफान” को संभाल रखा है….!!

विज्ञापन
Hindi jokes chintu said to his girlfriend why are you sad read majedar jokes and chutkule in hindi
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock

सोनू मोनू से - यार तुमने कभी ये सोचा है कि
दवाई के पैकेट में 10 दवा ही क्यों होती है?
मोनू- पता नहीं यार?
सोनू- मुझे पता, बोलो तो बता दूं
मोनू- जल्दी बता भाई
सोनू- 10 टेबलेट की यह प्रथा तब चालू करवाई गई थी,
जब रावण को सिरदर्द हुआ था...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed