हिंदी जोक्स: जिस तरह हमें सेहतमंद रहने के लिए अच्छे खानपान की जरूरत होती है, उसी प्रकार हंसना भी हमारे लिए बेहद जरूरी है। हंसने से हमारे स्वास्थ्य पर काफी सारे सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। जब हम हसते हैं, तो हमारे शरीर में रक्त संचार तेजी से होने लगता ऐसे में हमारे शरीर में ऑक्सीजन का सप्लाई भी अधिक होने लगता है। असल में हंसी एक दवा की तरह है जो मन और शरीर दोनों को स्वस्थ रखती है। किसी भी तरह के तनाव या अवसाद से बाहर निकलने में हंसी हमारी काफी मदद करती है।
हिंदी जोक्स: लड़का- बाबा इंजीनियर हूं कोई नौकरी नहीं लग रही उपाय बताइए, जवाब सुनकर खोल ली समोसे की दुकान
हिंदी जोक्स: अच्छी सेहत के लिए हंसना बहुत जरूरी है। एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी स्वस्थ रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। अगर आप खुश रहते हैं, तो शरीर में ब्लड सर्कुलेशन भी अच्छा रहता है। हम कोशिश करते हैं कि पाठकों को तनाव से दूर रखें। हंसने से आप मानसिक तनाव से दूर रहते हैं और कई बीमारियों से आप बच सकते हैं।
लड़का- बाबा कोई नौकरी नहीं लग रही,
इंजीनियर हूं, कोई उपाय बताइए...
बाबा- बेटा कौन सी ब्रांच है...
लड़का- इलैक्ट्रीकल...
बाबा- फिर तो मुझे नहीं पता बेटा,
क्योंकि मैं मेकेनिकल से था...
जवाब सुनकर खोल ली समोसे की दुकान
गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप के बाद लड़का रोता हुआ मंदिर में जाकर भगवान से बोला...
बिछड़ा यार मिला दे, ओ रब्बा...
भगवान बोले- बगल में हनुमान मंदिर है, वहीं जाकर प्राथमिकी दर्ज कराओ...
माता सीता को उन्होंने ही ढूंढा था...
जोक्स: पति का इलाज कराने गई महिला डॉक्टर की बात सुनकर हुई बेहोश, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले
एक बार पति-पत्नी घूमने जा रहे थे...
रास्ते मे गधा मिला, पत्नी को मजाक सूझी...
पत्नी - आपके रिश्तेदार हैं, नमस्ते करो
पति भी कम नहीं था…
बोला, “ससुर जी नमस्ते”
टीटीई- आपका टिकट कहां है? यात्री ने दिया ऐसा जवाब कि हंस-हंसकर हो जाएंगे लोटपोट
पति-पत्नी सब्जी मंडी गए...
पत्नी- सुनिए जी, चार किलो मटर ले लूं?
पति - हां, ले लो
पत्नी - मैं लेने को नहीं पूछ रही,
तुम इतनी मटर छील पाओगे ना,
ये पूछ रही हूं...!!
(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)