फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Viral Jokes: दामाद- आपकी बेटी में तो हजारों कमियां हैं, सास का जवाब पढ़कर खिलखिलाकर हंसेगे आप

Tue, 08 Jul 2025 07:25 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Tue, 08 Jul 2025 07:25 PM IST
सार

Jokes: हेथ्स एक्सपर्ट्स का मानना है कि सुखमय जीवन जीने और सेहतमंद रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी है। हालांकि, आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम इतना व्यस्त हो गए हैं कि हंसना तक भूल गए हैं।

विज्ञापन
Hindi Funny Jokes saas damad latest chutkule sasur damad viral jokes jija sali jokes in hindi
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik

Viral Funny Jokes: हंसने से इंसान प्रसन्न रहता है और मन में अच्छे-अच्छे ख्याल आते हैं। सेहतमंद रहने के लिए हमें मानसिक तनाव से मुक्त रहना चाहिए। मानसिक तनाव से बचाने में हंसी हमारी काफी मदद करती है। इसलिए हम सभी को हर दिन हंसना चाहिए। ऐसे में हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स (Funny Jokes) और चुटकुले (Chutkule) लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। 


दामाद- आपकी बेटी में तो हजारों कमियां हैं, 
सास- हां दामाद जी, इसी वजह से तो उसे अच्छा लड़का नहीं मिला.....

सास- दामाद जी, शाम को जल्दी घर आ जाना
आपके साले को देखने लड़की वाले आ रहे हैं
दामाद- अरे मेरी खुद की पसंद इतनी खराब थी,
दूसरे का फैसला मैं क्या खाक लूंगा...
Hindi Funny Jokes saas damad latest chutkule sasur damad viral jokes jija sali jokes in hindi
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
पत्नी- शादी के पहले तुम बहुत मंदिर जाते थे, अब क्या हो गया?
पति- फिर तुमसे शादी हो गई और मेरा भगवान पर से भरोसा ही उठ गया....
Hindi Funny Jokes saas damad latest chutkule sasur damad viral jokes jija sali jokes in hindi
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : freepik
महिला- डॉक्टर साहब, मेरे पति नींद में बातें करने लगे हैं! क्या करूं?
डॉक्टर- उन्हें दिन में बोलने का मौका दीजिए....

कर्मचारी- सर मैं नाइट शिफ्ट नहीं कर पाऊंगा
बॉस- क्यों?
कर्मचारी- आपकी नौकरी से घर का गुजर नहीं चलता, रात को रिक्शा भी चलाता हूं
बॉस (भावुक होकर)- कभी भूख लगे तो मेरे पास आ जाना,
मैं भी रात को पावभाजी का ठेला लगाता हूं....
विज्ञापन
विज्ञापन
Hindi Funny Jokes saas damad latest chutkule sasur damad viral jokes jija sali jokes in hindi
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
राम (टीचर से)- मेरा बेटा इतिहास में कैसा है?
मैं तो इतिहास में बहुत कमजोर था
टीचर- बस यूं समझिए कि इतिहास अपने-आप को दोहरा रहा है.....
 

Funny Jokes: झूठ बोलने को लेकर मरीज की पत्नी ने डॉक्टर से कही ऐसी बात, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

विज्ञापन
Hindi Funny Jokes saas damad latest chutkule sasur damad viral jokes jija sali jokes in hindi
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
बेटा- पापा मुझे बुलेट दिला दो
पिता- नालायक, पड़ोसन की लड़की को देख बस से जाती है
बेटा- यही तो देखा नहीं जाता....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed