कई बार हमारे दिन की शुरुआत ऐसी होती है जिसकी वजह पूरा दिन मन उदासी भरी रहता है। हम सभी को अपने दिन की शुरुआत हंसी के साथ करनी चाहिए जिससे हमारा पूरा दिन खुशी खुशी बीते। इसीलिए हम आपकी मुस्कुराहट को बनाकर रखने के लिए लेकर आए हैं कुछ मजेदार जोक्स जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
Funny Jokes: टीचर- बताओ बच्चों वास्कोडिगामा भारत कब आया? संता का जवाब सुनकर हो जाएंगे लोटपोट
टीचर- बताओ बच्चों वास्कोडिगामा भारत कब आया?
संता- जी सर्दियों में आया था।
टीचर- पागल है क्या? किसने कहा?
संता- टीचर आपकी कसम… मैंने बुक में फोटो देखी थी उसने कोट पहन रखा था।
पति पत्नी से- तुम बाहर जाती हो तो मुझे डर लगा रहता है।
पत्नी- मैं जल्दी आ जाऊंगी।
पति- इसी बात का तो डर लगा रहता है।
लड़के वाले लड़की देखने आए
लड़के वाले - आपकी लड़की का क्या नाम है?
लड़की वाले - हमारी प्यारी, सबकी प्यारी, रामप्यारी
लड़की वाले - आपके लड़के का क्या नाम है?
लड़के वाले - हमारा पी, आपका पी, सबका पी, पप्पू।
पार्क के सूचना पट्टी पर एक सुविचार लिखा था...! .
'पेड़ पर अपनी माशूका का नाम लिखने से बेहतर है, उसके नाम पर एक पेड़ लगाएं' ये बात सोनू के दिल को छू गई...!
उसी दिन उसने गर्लफ्रेंड्स को याद करते हुए आखिर में एक बीघा जमीन लेकर अरहर बो डाला...!