फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Funny Jokes: मास्टर जी- 'संगठन में ही शक्ति है' का एक अच्छा सा उदाहरण दो, छात्र ने दिया गजब का जवाब

Mon, 02 Oct 2023 03:32 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Mon, 02 Oct 2023 03:32 PM IST
विज्ञापन
Funny Jokes: Teacher Student Jokes in Hindi husband Wife Jokes in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock

Funny Jokes: हंसने से इंसान का मन प्रसन्न रहता है। इसके साथ ही वह दिल की कई बीमारियों से बचा रहता है। यही वह है कि लोगों को नियमित रूप से हर दिन हंसने की सलाह दी जाती है। अगर आपको लगता है कि आपके पास हंसने की कोई वजह नहीं तो, आप जोक्स और चुटकुले (Jokes And Chutkule in Hindi) पढ़कर हंस सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं। 



पति (मरते समय अपनी बीवी से)- अलमारी से तेरे सोने के गहने मैंने ही चोरी किए थे।
बीवी रोते हुए- कोई बात नहीं जी।
पति- तेरे भाई ने तुझे जो एक लाख रुपए दिए थे वह भी मैंने ही गायब किए थे।
पत्नी- कोई बात नहीं मैंने आपको माफ किया।
पति- तेरे कीमती साड़ियां भी मैंने चोरी कर अपनी प्रेमिका को दे दिए थे।
पत्नी- कोई बात नहीं जी, आपको जहर भी तो मैंने ही दिया था हो गई बात बराबर।
 

Funny Jokes: Teacher Student Jokes in Hindi husband Wife Jokes in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock

मास्टर जी- 'संगठन में ही शक्ति है' का एक अच्छा सा उदाहरण दो।
छात्र- जेब में एक बीड़ी हो तो टूट जाती है और पूरा बंडल हो तो नहीं टूटता।
अब मास्टर जी के समझ नहीं आ रहा डांटू या तारीफ करूं?

Funny Jokes: पप्पू जलेबी बेचते हुए बोला आलू ले लो, वजह जानकर नहीं रुकेगी हंसी

Funny Jokes: Teacher Student Jokes in Hindi husband Wife Jokes in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock

बीवी- जी, लड़कों का कॉमनसेंस बिलकुल जीरो होता है।
पति- कैसे?
बीवी- अब देखो ना जेंटस टॉयलेट में लिख कर आएंगे “शालू आई लव यू” अब क्या शालू वहां पढ़ने जाएगी? 
बेवकूफ लड़के।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Funny Jokes: Teacher Student Jokes in Hindi husband Wife Jokes in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock

पत्नी- अजी सुनते हो, आपका दोस्त एक पागल लड़की से शादी करने जा रहा है…उसे रोकते क्यों नहीं ?
पति- क्यों रोकूं? उस दोस्त ने मुझे रोका था क्या?
पत्नी- अजी सुनते हो दो किलो मटर ले लूं?
पति- हां, ले लो जो ठीक लग रहा है कर लो।
पत्नी- राय नहीं मांग रही आपकी, पूछ रही हूं  कि छील लोगे इतने कि कम लूं 

Funny Jokes: संता और बंता के चुटकुले हंसा-हंसाकर कर देंगे आपको लोटपोट

विज्ञापन
Funny Jokes: Teacher Student Jokes in Hindi husband Wife Jokes in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock

एक प्रश्न- पत्नी क्या है?
उत्तर- पत्नी उस शक्ति का नाम है जिसके घूरने भर से देखने पर टिंडे की सब्ज़ी में पनीर का स्वाद आने लगता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed