Funny Jokes: पप्पू- पापा वैलेंटाइन डे पर गर्लफ्रेंड को क्या दूं? जवाब सुनकर हो जाएंगे लोटपोट
बेटा- मुझे शादी नहीं करनी! मुझे सभी औरतों से डर लगता है!
पिता- कर ले बेटा! फिर एक ही औरत से डर लगेगा, बाकी सब अच्छी लगेंगी।
चिंटू दर्जी के पास गया और उससे पूछा- पैंट की सिलाई कितने की है?
दर्जी- 300 रुपए...
चिंटू- और निक्कर की...?
दर्जी- 100 रुपए...
चिंटू (कुछ देर सोचकर) - तो फिर निक्कर ही सिल दो, बस लंबाई पैरों तक कर देना...
एक अजनबी लड़की आधी रात को बिहारी वकील को फोनकर बोली...
लड़की-आप मेरा फ्रेंड बनेंगे
बिहारी वकील-हां क्यों नहीं, आपका नाम क्या है
लड़की-धारा
बिहारी वकील-कौन सी धारा 144 या 145
लड़की ने तुरंत फोन काट दिया..
शादी की चौथी साल गिरह पे पति-आज कुछ नया करते हैं
पत्नी-आज कोई फिल्म देखें क्या ?
पति-कौन सी ?
पत्नी-कोई डरावनी फिल्म देखने का मन है डार्लिंग
पति-ठीक है, अलमारी से हमारी शादी वाली वीडियो निकाल लो.... हो गयी लड़ाई