फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Funny Jokes: जीजा जी की बात सुनकर साली साहिबा की बोतली हुई बंद, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

Sat, 06 Jun 2026 06:33 PM IST
Dharmendra Kumar Singh फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Dharmendra Kumar Singh Updated Sat, 06 Jun 2026 06:33 PM IST
सार

Funny Jokes: अगर आप हंसते रहते हैं, तो बड़ी से बड़ी परेशानियां आसानी से हल हो जाती हैं। हंसने से आपका मन शांत रहता है और आप जीवन में सही फैसले लेते हैं। इसके साथ ही हंसने से आप मानसिक तनाव से बचे रहते हैं और कई बीमारियां आसे दूर रहती हैं।

विज्ञापन
Funny Jokes Jija Sali Jokes in Hindi Jokes Hindi
जीजा-साली मजेदार जोक्स - फोटो : Adobe Stock/ Amar Ujala

Funny Jokes: आज की रफ्तार और भागदौड़ भरे जीवन में सेहतमंद रहना आसान नहीं है। बढ़ते कामकाज और जिम्मेदारियों की वजह से लोग अक्सर तनाव से घिरे रहते हैं। लगातार मानसिक दबाव का असर स्वास्थ्य पर पड़ता है, जिससे कम उम्र में ही कई तरह की बीमारियां जन्म लेने लगती हैं। ऐसे में अगर आप तनाव को दूर रखकर स्वस्थ जीवन जीना चाहते हैं, तो हर दिन खुलकर हंसने की आदत डाल लीजिए। हंसी न सिर्फ मन को हल्का करती है, बल्कि शरीर को भी सकारात्मक ऊर्जा से भर देती है। आप नीचे दिए मजेदार जोक्स और चुटकुलों को पढ़कर दिनभर की थकान मिटा सकते हैं। 



वैलेंटाइन डे के 7 दिन पहले एक गिफ्ट शॉप पर वकील साहब गए
उन्होंने 40 खूबसूरत कार्ड ख़रीदे और सब पर उन्होंने भेजने वाले की जगह लिखा- “हैल्लो जान !! पहचान गए ना? शाम को मिलो, “आई लव यू ”।
दुकानदार ने पूछा- ये क्या मामला है?
तो वकील साहब ने बताया- पिछले वैलेंटाइन डे पर आस पास की कालोनी में ऐसे ही 20 कार्ड भेजे थे। कुछ ही दिन में तलाक के चार केस मिल गए थे। इस बार 40 कार्ड भेज रहा हूं।
दुकानदार बेहोश
 

Trending Videos
Funny Jokes Jija Sali Jokes in Hindi Jokes Hindi
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik

जीजा- तुम लड़किया लव मैरिज क्यों करती हो?
साली- अनजान नमूना मिलने से अच्छा है, जाना पहचाना बदमाश मिल जाए
साली- आप लड़के लव मैरिज क्यों करते हो?
जीजा- एनाकोंडा मिलने से अच्छा है की पहले से पाली हुई नागिन मिले। 
 

Funny Jokes Jija Sali Jokes in Hindi Jokes Hindi
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Freepik

पप्पू डॉक्टर के पास गया...
पप्पू- डॉक्टर साहब एक समस्या है।
डॉक्टर- क्या परेशानी है?
पप्पू- जब मैं किसी से बात करता हूं तो वो इंसान मुझे दिखता नहीं।
डॉक्टर- ऐसा कब होता है?
पप्पू- फोन पर बात करते वक्त।
डॉक्टर- भाग जा यहां से, वरना तू इस धरती पर नहीं दिखेगा।

Comedy Jokes: साली- ये रैगिंग किसे कहते हैं? जीजा का जवाब सुनने के बाद हो गई चुप

विज्ञापन
विज्ञापन
Funny Jokes Jija Sali Jokes in Hindi Jokes Hindi
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik

पप्पू- भाई तू स्कूल क्यों नहीं जाता है
गप्पू- अरे जाता हूं, लेकिन लोग मुझे मार के बाहर निकाल देते हैं
पप्पू- क्यों भाई? कौन से स्कूल जाता है?
गप्पू- कन्या पाठशाला

Hindi Jokes: पत्नी- ऑनलाइन खाना बेचने वाली कंपनियां कैसे सफल हुईं? पति का जवाब पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी
 

विज्ञापन
Funny Jokes Jija Sali Jokes in Hindi Jokes Hindi
Funny Jokes - फोटो : freepik

बेटा (फोन पर)- मां आज हम दो से तीन हो गए।
मां- वह बेटा, बधाई हो... लड़का हुआ है
या लड़की?
बेटा- नहीं मां, आपकी बहू ने दूसरी शादी कर ली।

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed