फनी जोक्स: सेहतमंद रहने के लिए अच्छे खान-पान और अच्छी हवा की तरह हंसी की भी जरूरत होती है। आपको स्वस्थ रखने में हंसी बड़ी भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह और शाम नियमित रूप से हंसते हैं, तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके आसापास भी नहीं भटकती है। इसलिए आपको हंसाने के लिए हम लेकर आए हैं कुछ वायरल हो रहे चुटकुले, जिन्हें पढ़कर आप पेट पकड़कर ठहाके लगाने लगेंगे।
फनी जोक्स: शादी में पहुंचा दुल्हन का एक्स-ब्वॉयफ्रेंड, फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी
तनाव के माहौल में आपको अगर खुश रहना है, तो हर दिन नियमित रूप से हंसना बहुत जरूरी है। इससे आप तनाव मुक्त रहेंगे और आपके मन में सकारात्मक ख्याल आएंगे। हंसने से चेहरे की चमक बरकरार रहती है।
पत्नी ने पति से पूछा...
अच्छा यह बताओ कि तुम मुर्ख हो या मैं...?
पति (शांत मन से) चाय का घूंट लेते हुए बोला - प्रिये, यह बात
तो सब लोग जानते हैं कि तुम अत्यंत तीव्र बुद्धि की स्वामिनी हो,
इसलिए यह कभी हो ही नहीं सकता कि तुम किसी मुर्ख व्यक्ति से विवाह करो...!
शादी में दुल्हन का एक्स-ब्वॉयफ्रेंड भी आया था...
दुल्हन के पिता- आप कौन हैं?
एक्स-ब्वॉयफ्रेंड- जी मैं सेमीफाइनल में बाहर हो गया था, अब फाइनल देखने आया हूं।
जोक्स: पति- प्यास लगी है पानी लेके आओ, पत्नी ने दिया झन्नाटेदार जवाब
पिता- पढ़ ले नालायक, कभी तूने अपनी कोई बुक खोलकर भी देखी है।
बेटा- हां पापा देखी है, बल्कि रोज देखता हूं उसे।
पिता- कौन सी बुक पढऩे लगा है तू?
बेटा- फेसबुक।
जोक्स: डॉक्टर ने नर्स से पूछा मरीज घंटी क्यों बजा रहा है, जवाब सुनकर छूट जाएगी हंसी
पिता ने अपने बेटे को जीन्स का बटन टांकते हुए देखा और बोले- बेटा, हमने तुम्हारी शादी करवाई,
बहू घर लाए फिर भी तुम अपने बटन खुद टांक रहे हो?
बेटा- पिता जी आप गलत सोच रहे हैं, ये जीन्स उसकी ही है।
(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)