हंसने और मुस्कुराने से हमारे अंदर पॉजिटिविटी आने के साथ इम्युनिटी भी मजबूत होती है। डॉक्टर्स का भी मानना है कि खुश रहने से हमारा सेहत सही रहता है। इसके अलावा हंसने और मुस्कुराने मानसिक स्वास्थ्य भी ठीक रहता है। अच्छे स्वास्थ्य के लिए हंसी सबसे अच्छी दवा है। चुटकुले पढ़कर और सुन कर माइंड रिफ्रेश होने के साथ चेहरे पर हंसी भी आ जाती है। इसलिए हमेशा हंसते मुस्कुराते रहना चाहिए। आज हम आपके लिए निकाल कर लाए हैं कुछ बेहतरीन चुटकुले, जिन्हें पढ़कर आपको हंसी जरूर आ जाएगी, तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का सिलसिला...
आज के मजेदार जोक्स: शराब पीकर गाड़ी चला रहा था पप्पू, रास्ते में मिल गई पुलिस, फिर जो हुआ जानकर खूब हंसेंगे आप
लड़का गर्लफ्रेंड के घर के बाहर खड़ा था...
तभी आंटी बाहर आई
आंटी- क्यों खड़े हो ?
लड़का- ऐसे ही
आंटी- बेटा यही उम्र है, थोड़ा पढ़ों लिखो कैरियर सेट कर लो
लड़का- आपकी लड़की तो मेरे से सेट हो नहीं रही, कैरियर क्या खाक सेट करूंगा
गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप के बाद देहाती लड़का रोता हुआ मंदिर में जाकर भगवान से बोला...
बिछड़ा यार मिला दे, ओ रब्बा...
भगवान बोले- बगल में हनुमान मंदिर है। वहीं, जाकर प्राथमिकी दर्ज कराओ...
माता सीता को उन्होंने ही ढूंढा था...
मंदिर में पूजा करते समय गांव की एक लोभी महिला भगवान से बोली...
भगवान, आपके लिए एक सेकंड कितने सालों के बराबर है?
भगवान बोले-करोड़ों साल के बराबर
फिर महिला बोली- और करोंड़ो रुपये कितने बराबर होते हैं?
भगवान बोले- रत्ती बराबर
लालच से महिला बोली- एक रत्ती मुझे भी दे दीजिए
भगवान बोले- एक सेकंड मंदिर में ही रूको, लाकर देता हूं...
बहू ससुर से बोली- बाबू जी इलायची खत्म हो गई है, आप आते हुए ले आएंगे?
ससुर- बेटा इलायची तुम्हारी सास का नाम है, हमारे घर में बड़ों का नाम नहीं लिया जाता,
बहू- जी ठीक है मैं आगे से ध्यान रखूंगी…
अगली बार…
बहू- पिता जी मां जी खत्म हो गई हैं, बाजार से लेते आना...