Funny Jokes: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर किसी के लिए सेहतमंद रहना बेहद मुश्किल हो गया है। अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो आपको सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए। हंसने से आपका मन प्रसन्न रहता है और आप तनाव से दूर रहते हैं। साथ ही इससे हमारे शरीर में सकारात्मक ऊर्जा आती है। यही वजह है कि लोगों के रोजाना हंसने की सलाह दी जाती है। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए रोज कुछ मजेदार जोक्स लेकर आते हैं। इन जोक्स को पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो बिना देर किए आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के इस मजेदार सफर पर...
Viral Jokes: सास- मुझे भरोसा है तुम किचन संभाल लोगी, फिर जो हुआ जानकर छूट जाएगी हंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहू किचन में गई और कुछ टूटने की जोरदार आवाज आई
सास- क्या तोड़ दिया बहू?
बहू- आपका भरोसा।
मां- बेटा तू तो करोड़ों का है
बेटा- तो उसी करोड़ों मे से 25,000 रुपये देना,
गोवा घूमने जाना है.फिर मां ने की चप्पलों की बरसात।
पति- मेरे एक दोस्त ने मुझे ईंट मार दी।
पत्नी- आप भी मार देते, आपके हाथ में कुछ नहीं था क्या?
पति- था न, उसकी बीवी का हाथ।
फिर क्या, पत्नी ने भी दो ईंट मार दी उसके सिर पर
अब बेचारा पति अस्पताल में भर्ती है!
पत्नी- जब मैं गाने लगती हूं
तो आप गैलरी में क्यों चले जाते हो?
पति- ताकि लोगों को भ्रम ना हो कि
मैं तुम्हारा गला दबा रहा हूं।