आज के मजेदार जोक्स: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर किसी के लिए सेहतमंद रहना जरूरी है। अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो आपको सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए। हंसने से आपका मन प्रसन्न रहता है और आप तनाव से दूर रहते हैं। साथ ही इससे शरीर में सकारात्मक ऊर्जा आती है। यही वजह है कि हम आपको तनाव से दूर रखने और हंसाने के लिए रोजाना कुछ मजेदार जोक्स लेकर आते हैं। इन जोक्स को पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो बिना देर किए आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के इस मजेदार सफर पर...
आज के मजेदार जोक्स: पप्पू- यार तू आज परेशान दिख रहा है, गोलू का जवाब सुनकर नहीं रुकेगी हंसी
सोनू के हाथ में नया फोन देखकर बंटी बोला- नया फोन कब खरीदा?
सोनू- नया नहीं, गर्लफ्रेंड का है।
बंटी- गर्लफ्रेंड का फोन क्यूं ले आया?
सोनू- रोज कहती थी, मेरा फोन नहीं उठाते।
आज मौका मिला, तो उठा लाया।
मां ने घबराकर बेटे को फोन लगाया और कहा- बेटा जल्दी से घर आजा
बहू को पैरालिसिस का अटैक आया है
बहू का मुंह टेढ़ा, आंखे ऊपर और गर्दन घूमी हुई है
बेटा बोला रहने दे मां, तू घबरा मत वो सेल्फी ले रही है।
पप्पू- यार तू आज परेशान दिख रहा है।
गोलू- हां यार, मैं जो भी काम करता हूं, मेरी पत्नी बीच में आ जाती है।
पप्पू- तू एक बार ट्रक चलाकर देख, शायद तेरी किस्मत साथ दे दे!!
शहर में रहने वाली लड़की की शादी गांव में हुई
बहू मॉडर्न लुक में तैयार हो कर घर से बाहर जाने लगी तो
सास बोली- क्या जमाना है
बहू तुरंत बोली- दही जमा लेना मांजी, मैं शॉपिंग करके आती हूं।