फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज के मजेदार जोक्स: टीना ने मीना से कही ऐसी बात, सुनकर आ जाएगी हंसी

Mon, 29 Nov 2021 11:49 AM IST
आशिकी पटेल फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Mon, 29 Nov 2021 11:49 AM IST
विज्ञापन
funny jokes in hindi Laughter will not stop after listening Tina Mina talks
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock

काम के बढ़ते दबाव और भागदौड़ भरी जिंदगी में हर कोई तनाव में है। तनाव की समस्या छोटे से लेकर बड़े बुजुर्ग तक में बनी हुई है। लोग खुल कर हंसना और खुश रहना भूल चुके हैं। लंबे समय तक तनाव गंभीर बीमारी का कारण बन सकता है। इसलिए जिंदगी जीने के लिए तनाव से दूर रहना जरूरी है। तनाव से दूर रहने के लिए जरूरी है कि आप खुल कर हंसे। खुश रहने के लिए हमारे पास सबसे बेहतरीन उपाय हैं जोक्स। जोक्स से न सिर्फ आसपास की फिजा खुशनुमा बनती है, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य भी बेहतर होता है। ऐसे में आपको हंसाने के लिए हम लेकर आए हैं कुछ मजेदार जोक्स जो खुल कर हंसने में आपकी मदद करेंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने हंसाने का सिलसिला... 



टीना- हेलो... कहां हो मीना?
मीना- मोटीवेट कर रही हूं,
टीना- किसे?
मीना- किसे क्या मतलब?
तेरा 'वेट' कर रही हूं 1 घंटे से... 'मोटी'... 

funny jokes in hindi Laughter will not stop after listening Tina Mina talks
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : iStock

पत्नी- ये जो तुम रोज फेसबुक पर रोमांटिक शायरियां लिखते हो कि 'ये तेरी जुल्फें है जैसे रेशम की डोर'
ये किसके लिये लिखते हो ?
पति- पगली तेरे लिये ही लिखता हूँ, मेरी जानू !
पत्नी- तो फिर वो ही रेशम की डोर कभी दाल में आ जाती है तो इतना चिल्लाते क्यों हो... 

funny jokes in hindi Laughter will not stop after listening Tina Mina talks
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : iStock

लड़की – तुम पैदल क्यों आ रहे हो ऑटो से आना चाहिए था ना…
लड़का- तुमने ही तो कहा था धीरे-धीरे से मेरी जिंदगी में आना..

विज्ञापन
विज्ञापन
funny jokes in hindi Laughter will not stop after listening Tina Mina talks
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : iStock

रोहन- शराब पीते पीते रोने लगा.
मोहन- क्या हुआ... रो क्यों रहे हो?
रोहन- यार, जिस लड़की को भूलने के लिए पी रहा था उसका नाम याद नहीं आ रहा... 

विज्ञापन
funny jokes in hindi Laughter will not stop after listening Tina Mina talks
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock

दादी और पोता आपस में बात करते हुए...
दादी- लगता है उस लड़की को लकवा हो गया है,
देख कैसे उसका एक हाथ ऊपर हो रहा है और मुंह पिचका सा हो गया है
पोता- दादी लकवा नहीं, वह सेल्फी ले रही है... 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed