फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Funny Jokes: बेटे की मार्कशीट देखकर भड़क गए पापा, फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी आपकी हंसी

Sun, 28 Nov 2021 01:53 PM IST
आशिकी पटेल फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sun, 28 Nov 2021 01:53 PM IST
विज्ञापन
Funny Jokes in hindi father got angry after Seeing marksheet of son
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : iStock

आजकल की बिजी लाइफ और काम के अधिक स्ट्रेस की वजह से अपनों से लगातार दूरियां भी बढ़ने लगी हैं। काम के बढ़ते दबाव ने हमारी जिंदगी को तनाव से भर दिया है। लोग खुल कर हंसना और खुश रहना भूल चुके हैं। ऐसे में खुश रहने के लिए हमारे पास एक उम्दा उपाय जोक्स या चुटकुले हैं। चुटकुलों से न सिर्फ आसपास की फिजा खुशनुमा बनती है, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य भी बेहतर होता है। आज हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ ऐसे ही मजेदार जोक्स जो खुल कर हंसने में आपकी मदद करेंगे।



एक आदमी काम पर से थक हार कर घर आया,
पत्नी ने पानी का गिलास दिया,
तभी बेटा मार्कशीट लेकर अपने पिता के पास पहुंचा
साइंस- 39, इंग्लिश- 46, मैथ्स... 
आगे कुछ पढ़ने से पहले आदमी- ये मार्क्स आए हैं, गधे शर्म नहीं आती?
नालायक है तू नालायक
पत्नी- अरे आप सुनो तो...
आदमी- तू चुप बैठ
तेरे लाड़- प्यार ने ही बिगाड़ा है इसे नालायक,
अरे तेरा बाप दिन भर मेहनत करता है और तू ऐसे मार्क्स लाता है... 
लड़का चुपचाप गर्दन नीचे किए खड़ा था.. 
पत्नी- अरे सुनो तो...
आदमी- तू चुप कर, एक शब्द भी मत बोल,
पत्नी इस बार तेज आवाज में- अरे सुनो पहले।
सुबह अलमारी साफ करते वक्त मिली थी, ये आपकी मार्कशीट है...
फिर भयानक सन्नाटा... 

Funny Jokes in hindi father got angry after Seeing marksheet of son
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
पप्पू केले खरीदने गया
पप्पू- एक केला कितने का है भाई ?
दुकानवाला- दस रूपये का है
पप्पू- चार रूपये में दे दो
दुकानवाला- चार रूपये में सिर्फ छिलका दूंगा
पप्पू- ये लो छह रूपये सिर्फ केला दो, छिलका तूम रख लो... 
Funny Jokes in hindi father got angry after Seeing marksheet of son
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : iStock
किसी शादी में पंडित जी ने दूल्हे का हाथ दुल्हन के हाथ में थमा दिया,
एक बच्चा ये देख रहा था, 
उसने अपने पिता से पूछा - पिताजी दूल्हा और दुल्हन आपस में हाथ क्यों मिला रहे हैं ?
पिता ने उत्तर दिया - बेटा, पहलवान अखाड़े में उतरने से पहले हाथ जरूर मिलाते हैं... 
विज्ञापन
विज्ञापन
Funny Jokes in hindi father got angry after Seeing marksheet of son
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : Istock
लड़का गर्लफ्रेंड के घर के बाहर खड़ा था
तभी आंटी बाहर आयी
आंटी- क्यों खड़े हो ?
लड़का- ऐसे ही
आंटी- बेटा यही उम्र है, थोड़ा पढो लिखो, कैरियर सेट कर लो
लड़का- आपकी लड़की तो मेरे से सेट हो नहीं रही, कैरियर क्या खाक सेट करूंगा... 
विज्ञापन
Funny Jokes in hindi father got angry after Seeing marksheet of son
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : Istock
डॉक्टर-आपके पति को बहुत ज्यादा आराम की जरुरत है,
ये लो नींद की गोलियां
पत्नी- उन्हें ये कब देनी है डॉक्टर
डॉक्टर- ये उनके लिए नहीं, आपके लिए है... 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed