फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फनी जोक्स: जज- आपको अपनी सफाई में क्या कहना है? महिला का जवाब सुनकर चले गए छुट्टी पर

Sat, 17 Oct 2026 07:06 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह Updated Sat, 17 Oct 2026 07:06 PM IST
सार

फनी जोक्स:  जीवन में सेहतमंद रहने के लिए प्रसन्न रहना बहुत जरूरी है। अगर हम हंसते रहते हैं तो हमारा मन खुश रहता है और हम तनावमुक्त रहते हैं। इसकी वजह से हम कई खतरनाक बीमारियों से बचे रहते हैं। 

 

विज्ञापन
Funny jokes in hindi judge woman jokes viral chutkule
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock

फनी जोक्स:  चुटकुले हल्के-फुल्के मजाकिया किस्से होते हैं जिसे पढ़कर लोग अपना मनोरंजन करते हैं। चुटकुलों की खासियत होती है कि इसे पढ़कर इंसान अकेले में भी मुस्कुरा सकता है। चुटकुलों की दुनिया में हर तरह की स्थितियों और हर तरह के हास्य के लिए जोक्स मौजूद हैं। देखा जाए तो चुटकुले किसी न किसी स्थितियों पर बने व्यंग्य होते हैं। चुटकुले सुनकर हमारा मन खुश होता है जिससे आसपास सकारात्मक माहौल का संचार होता है। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हंसना बहुत जरूरी होता है। 



70 साल की एक बुज़ुर्ग महिला ने अदालत में तलाक के लिए अर्जी लगाईं।
जज ने बुजुर्ग महिला से पूछा- इस उम्र में तलाक क्यों लेना चाहती हैं आप ?
महिला- जज साहब, मेरे पति मुझ पर मानसिक अत्याचार कर रहे हैं।
जज- वो कैसे ?
महिला- इनकी जब मर्जी होती है, मुझे खरी-खोटी सुना देते हैं
और जब मैं बोलना शुरू करती हूं तो अपने कान की मशीन निकाल देते हैं...
 

Trending Videos
Funny jokes in hindi judge woman jokes viral chutkule
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Freepik

जज- आपको अपनी सफाई में क्या कहना है? 
महिला- अब मैं क्या बोलूं, मेरे यहां सफाई नौकरानी करती है तो इस बारे में तो वही ज्यादा अच्छी तरह बता सकती है..!
 

Funny jokes in hindi judge woman jokes viral chutkule
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik

इंटरव्यू में बॉस ने पूछा - क्या आपको ब्रिटिश भाषा आती है?
लड़का - हाँ
बॉस - कुछ बोल के दिखाओ
लड़का - डूगना लागान डेना पडेगा बुवन!
बॉस - बॉस बेहोश

जोक्स: पति का इलाज कराने गई महिला डॉक्टर की बात सुनकर हुई बेहोश, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

. 

विज्ञापन
विज्ञापन
Funny jokes in hindi judge woman jokes viral chutkule
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik


बैंक मैनेजर- कैश खत्म हो गया है कल आना।
रामू- लेकिन मुझे मेरे पैसे अभी चाहिए।
मैनेजर- देखिए आप गुस्सा मत करिए, शांति से बात कीजिए।
रामू- ठीक है बुलाओ शांति को, आज तो मैं उसी से बात करूंगा।

टीटीई- आपका टिकट कहां है? यात्री ने दिया ऐसा जवाब कि हंस-हंसकर हो जाएंगे लोटपोट
 

विज्ञापन
Funny jokes in hindi judge woman jokes viral chutkule
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik

पत्नी- ये जो तुम रोज फेसबुक पर रोमांटिक शायरियां लिखते हो कि 'ये तेरी जुल्फें है जैसे रेशम की डोर'
ये किसके लिये लिखते हो ?
पति- पगली तेरे लिये ही लिखता हूँ, मेरी जानू !
पत्नी- तो फिर वो ही रेशम की डोर कभी दाल में आ जाती है तो इतना चिल्लाते क्यों हो..

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed