प्रतिस्पर्धा, अपनों लोगों से बढ़ती दूरियां और महत्वाकांक्षाओं ने हमारी भागदौड़ भरी जिंदगी को मानसिक तनाव से भर दिया है। टूटती भावनाओं और मानसिक तनाव से बचने के लिए खुश रहना बेहद जरूरी है। हंसते ने हमारा मन प्रसन्न रहता है। हमारी जिंदगी में जोक्स या चुटकुले गर्माहट घोलते हैं। हंसने से हमारे आसपास की फिजा खुशनुमा रहती है और मानसिक, शारीरिक जीवन बेहतर रहता है। इसलिए हम आपके लिए मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आईए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
Funny Jokes: पति और पत्नी की बातें सुनकर हो जाएंगे लोटपोट, पढ़िए मजेदार चुटकुले
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्नी- इतने साल हो गये शादी को आज तक कुछ नहीं दिया
पति- दिल तो दिया है और क्या चाहिए
पत्नी- नहीं जानू, कोई सोने की चीज़ दिलाओ ना
पति- चलो शाम को नया तकिया ला दूंगा, खूब मजे से सोना
पति- क्या देख रही हो?
पत्नी- कुकिंग शो।
पति- दिन भर कुकिंग शो देखा करती हो, खाना बनाना तो फिर भी नहीं आया तुम्हें।
पत्नी- आप भी तो कौन बनेगा करोड़पति देखते रहते हैं, तो कौन सा करोड़पति बन गए।
लड़की (रोते हुए)- मैं तो बरबाद हो गई
लड़का- अरे जानेमन हुआ क्या ?
लड़की- मेरे पापा ने मेरी शादी तय कर दी
लड़का- धत तेरे की,, अब हम क्या करेंगे
लड़की- तुम कुछ करो ना ?
लड़का- ठीक है मैं आज ही अपने लिए नयी लड़की ढूंढ़ता हूं
फिर दे लात दे घूंसा।
नए-नए डॉक्टर ने अपने जीवन का पहला ऑपरेशन किया।
ऑपरेशन के थोड़ी देर बाद ही मरीज मर गया।
डॉक्टर ने दीवार पर टंगी भगवान की तस्वीर की ओर हाथ जोड़कर
सिर झुकाते हुए पूरी श्रध्दा से कहा- हे प्रभु, मेरी ओर से यह पहली भेंट स्वीकार कीजिए...!!!