Funny Jokes: हर इंसान के लिए हंसना बेहद जरूरी है। हंसने की वजह से हमारा मन प्रसन्न रहता है। हम हंसी के साथ अपने दिन की शुरुआत करते हैं पूरा दिन अच्छा बीतता है। आजकल की भागमभाग जिंदगी में सेहतमंद रहने के लिए हंसी बहुत जरूरी है। हंसने से हम मानसिक तनाव और उससे होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। इसलिए आपको नियमित रूप से हंसना चाहिए। हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए हैं कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले जिन्हें पढ़ने के बाद आप जरूर हंसेंगे।
सोनू- जल्दी से यहां एक ऐम्बुलेंस भेज दीजिये, मेरे दोस्त को एक गाड़ी ने टक्कर मार दी है।
उसकी नाक से खून बह रहा है। शायद उसकी टांग भी टूट गई है।
ऑपरेटर- आप किस जगह पर हैं, कृपया बता दीजिये।
सोनू- कनॉट प्लेस में।
ऑपरेटर- आप मुझे स्पेलिंग बता दीजिये।
जवाब में कोई आवाज नहीं आई।
ऑपरेटर- सर क्या आपको मेरी आवाज आ रही है?
दूसरी तरफ से अभी भी कोई आवाज नहीं आई।
ऑपरेटर- सर प्लीज, जवाब दीजिये, क्या आप मुझे सुन रहे हैं?
सोनू- हां-हां, माफ करना। मुझे कनॉट प्लेस की स्पेलिंग नहीं आती,
इसलिए मैं उसे घसीट कर मिंटो रोड पर ले आया हूं।
आप मिंटो रोड की स्पेलिंग लिखो।