Jokes: हंसी किसी दवा से कम नहीं है और यह कई बीमारियों से बचाने का काम करती है। अगर आपको भागमभाग जिंदगी और बढ़ते काम के दबाव के बीच भी खुश रहना है, तो नियमित रूप से हंसना चाहिए। खुलकर हंसने से शरीर में रक्त संचार काफी बेहतर रहता है। इसके अलावा शरीर की प्रतिरोधी क्षमता बढ़ती है जिससे शरीर को रोगों से लड़ने में मदद मिलती है। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स ( Funny Jokes ) और चुटकुले (Chutkule in Hindi) लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे।
Jokes: नौकर- मैडम शरबत बनाने के लिए नींबू नहीं है, क्या करूं? महिला का जवाब पढ़कर लगाएंगे ठहाके
Jokes: सेहतमंद रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। अगर आप हर दिन हंसते हैं, तो मानसिक तनाव और कई बीमारियां हमसे दूर रहती हैं। इसलिए कोशिश करें आप हर दिन खुलकर हंसे और मुस्कुराएं।
पलटू- अंकल, मुझे पीएचडी की डिग्री मिल गई है, अब आप मेरा उधारी वाला खाता निकालो।
दुकानदार- अरे बहुत अच्छा, आज सारा हिसाब चुकता करोगे क्या?
पलटू- नहीं अंकल, बस खाते में मेरे नाम के आगे डॉक्टर लगा दो।
पलटू- की बात सुनकर दुकानदार ने लट्ठ उठाकर उसको जमकर कूटा।
पत्नी- सूजी के हलवे में चीनी कम है...!
पति- लेकिन ये तो उपमा बनाया था मैंने...!
पत्नी- अच्छा, फिर नमक ज्यादा है उपमा में...!
पति बेहोश...!
Viral Jokes: तुम सब आदमी एक जैसे ही होते हो, दामाद का जवाब सुनकर सास की बोलती हो गई बंद
संजू बैंक में पैसे जमा करवाने गया...!
कैशियर- आपके सारे नोट नकली हैं...
संजू - तुम्हें क्या फर्क पड़ता है जमा तो मेरे अकाउंट में ही होने हैं ना...!
Desi Chutkule: देवर- मुझे बिल्कुल आपके जैसी लड़की चाहिए, भाभी ने दिया गजब का जवाब
नौकर- मैडम घर में मेहमान आए हैं, शरबत बनाने के लिए नींबू नहीं है, क्या करूं?
मैडम- अरे डरता क्यों है, न्यू विम बार में 100 नींबुओं की शक्ति है, डाल दे दो बूंद...!
(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)