Funny Jokes: अगर हम हंसते रहते हैं, तो हमारा मन प्रसन्न रहता है। कई गंभीर बीमारियों से बचाने में हंसी हमारी मदद करती है। इसलिए हम सभी को हर दिन सुबह और शाम जरूर हंसना चाहिए। हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसने पर मजबूर हो जाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...
Funny Jokes: पत्नी की बात सुनकर पति की नींद हो गई गायब, पढ़िए वायरल जोक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्नी- उठो सुबह हो गई
पति- आंखें नहीं खुल रही हैं, ऐसा कुछ बोलो कि नींद गायब हो जाए
पत्नी- रात में जिस जानू से चैट कर रहे थे, वो मेरी दूसरी ID है, अब बेचारे पति को 3 दिन से नींद नहीं आ रही है।
डॉक्टर- तुम्हारी एक किडनी फेल हो गई है।
संता- पहले तो बहुत रोया, फिर आंसू पोंछकर बोला साहब ये भी बता दीजिए कि कितने नंबर से फेल हुई है?
पत्नी- सुनो, मेरा भी फेसबुक पर अकाउंट बना दो...
पति- तुम्हें फेसबुक चलाना आता है?
पत्नी- आप चलाना मैं पीछे बैठ जाउंगी...
Jokes: संता- यार दफ्तर का काम खत्म करने में हर दिन लेट हो जाता है, बंता का जवाब पढ़कर कंट्रोल नहीं होगी हंसी
Chutkule: इन टाॅप-5 जोक्स को पढ़कर आपका तनाव हो जाएगा दूर, पढ़िए मजेदार चुटकुले
नई नवेली बहू घर आई, बच्चों ने कहा आइसक्रीम बना के खिला दो,
बहू आइसक्रीम बनाने के लिए रेसिपी बुक पढ़ने लगी
थोड़ी देर बाद सास चिल्लाई- बहू ये मंदिर का घंटा फ्रिज में क्यों रखा है?
बहु शरमाते हुए बोली- माता जी, किताब में लिखा था,
कि दूध में चीनी डालकर एक घंटा फ्रिज में रखें, मैंने रख दिया।
सास बेहोश...!!