Chutkule: हंसने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है। हंसने के लिए किसी खास मौके का इंतजार नहीं करना चाहिए, क्योंकि कभी भी समय निकालकर हंस सकते हैं। सेहतमंद रहने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को हंसने की सलाह देते हैं। हंसने में आप जोक्स और चुटकुलों की मदद ले सकते हैं। इसके अलावा कॉमेडी फिल्में, टीवी शो या चुटकुले पढ़कर भी हंस सकते हैं। इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार चुटकुले (Majedar Chutkule in Hindi) लेकर जिन्हें पढ़कर आपकी हंसी कंट्रोल नहीं होगी। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
Chutkule: इन टाॅप-5 जोक्स को पढ़कर आपका तनाव हो जाएगा दूर, पढ़िए मजेदार चुटकुले
संता मेडिकल डॉक्टर के पास गया
संता- डॉक्टर साहब मुझे क्या बीमारी है?
डॉक्टर- लड़कियों का पीछा करना छोड़ दो,
संता- उससे क्या होगा?
डॉक्टर- अगर लड़कियों का पीछा करना नहीं छोड़ोगे, तो जल्दी ही मर जाओगे
संता- लड़कियों का पीछा करने से कोई कैसे मर सकता है?
डॉक्टर- क्योंकि उनमें से एक लड़की मेरी भी है।
पप्पू- मां और बीवी में सबसे बड़ा फर्क क्या होता है?
गप्पू- पता नहीं, तुम बताओ?
पप्पू- मां बोलना सिखाती है और बीवी चुप रहना।
पिता- बेटा आज तक तूने कोई ऐसा काम किया है, जिससे मेरा सर ऊंचा हो?
बेटा- जी हां पापा एक बार आपके सर के नीचे तकिया रखा था।
पिता जवाब सुन कर अब तक हैरान है।
Funny Jokes: डॉक्टर से मरीज- ऑपरेशन सही से करिएगा, फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी
Jokes: संता- मैं जीवन में आगे बढ़ने के लिए क्या करूं? मां का जवाब पढ़कर कंट्रोल नहीं होगी हंसी
रामू श्यामू आपस में बात कर रहे थे।
रामू - जब तुम्हारे बच्चे जायदाद का बंटवारा मागेंगे तो तुम क्या करोगे?
श्यामू - मैं कहूंगा व्हाट्सएप छोटे भाई का फेसबुक बड़े भाई का।
रामू अभी भी हैरान है!