Funny Jokes: आज की रफ्तार और तनावभरे जीवन में हंसी कहीं पीछे छूटती जा रही है। लेकिन सच्चाई तो यह है कि एक छोटी-सी मुस्कान भी पूरा दिन बना देती है और मन को तरोताजा करती है। अगर आप भी काम के दबाव और हर दिन के भागदौड़ के बीच कुछ पल सुकून और हंसी के तलाश में हैं, तो आपके लिए लेकर आए हैं कुछ मजेदार चुटकुले। इन चुटकुलों को पढ़ते ही आपके चेहरे पर मुस्कान खिल उठेगी और दिन भर की थकान भी पलभर में दूर हो जाएगी।
Funny Jokes: मटरू- तुम भीख क्यों मांगते हो, यह बुरा काम है, भिखारी की बात सुनकर बोलती हो गई बंद
Funny Jokes: हम सभी को अपनी हर दिन की जिंदगी में हंसने और मुस्कुराने के लिए समय जरूर निकालना चाहिए। खुलकर हंसना न सिर्फ मन को सुकून देता है, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। हंसी तनाव को कम करने में मदद करता है और मानसिक तनाव से जुड़ी कई समस्याओं के खतरे को भी घटा सकता है। इसके कारण ही हंसी को प्राकृतिक दवा भी कहा जाता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मटरू तुम भीख क्यों मांगते हो, यह बुरा काम है।
भिखारी- क्या आपने भीख मांगी है?
मटरू- नहीं।
भिखारी- तो ये बताइए कि आपको कैसे पता चला कि यह बुरा काम है?
पेपर देते समय एक छात्र बिल्कुल चुप बैठा था,
टीचर- तुम परेशान क्यों हो?
छात्र चुप रहा।
टीचर- क्या तुम पैन भूल गए?
छात्र फिर चुप रहा।
टीचर- क्या हुआ रोल नम्बर भूल गए?
छात्र फिर चुपचाप रहा।
टीचर- क्या कैल्कुलेटर भूल गये हो?
छात्र- अरे चुप हो जा मेरी मां।
इधर मैं पर्चियां गलत सब्जेक्ट की ले आया और तुझे पैन पेंसिल की आग लगी है।
Jokes In Hindi: दो लड़कियों को झगड़ता देख शराबी ने कही ऐसी बात, पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी
पप्पू- सुबह-सुबह पड़ोसन बोल रही थी कि मेरे पेट में चूहे दौड़ रहे हैं।
गप्पू- तो फिर तुमने क्या किया?
पप्पू- मैंने उसे चूहे मारने की दवा खिला दी।
दो घंटे से सो रही है, थैंक्यू भी नहीं बोला।
Chutkule In Hindi: तुम बड़े होकर क्या करोगे? पप्पू का जवाब सुनकर टीचर के होश उड़ गए
रास्ते में एक आदमी ने दूसरे आदमी को रोककर पूछा- भाई साहब, भाभीजी लेफ्टी हैं क्या?
दूसरा आदमी- हां, पर आपको कैसे पता?
पहले आदमी- क्योंकि आपका दायां गाल सूजा हुआ है।
(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)