फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज के मजेदार जोक्स: मालिक के पीटने पर गधे ने कुत्ते से कही ऐसी बात, पढ़कर नहीं रुकेगी आपकी हंसी

Fri, 18 Jul 2025 01:43 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Fri, 18 Jul 2025 01:43 PM IST
सार

Hindi Jokes: सेहत के लिए हंसना बहुत फायदेमंद होता है। सोशल मीडिया पर पति पत्नी के चुटकुलों से लेकर टीचर-स्टूडेंट के कई मजेदार जोक्स वायरल होते रहते हैं। इन जोक्स  को पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

विज्ञापन
Funny Hindi Jokes Husband Wife Jokes in Hindi Majedar Chutkule in Hindi
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : freepik

Viral Funny Jokes: हंसने से इंसान प्रसन्न रहता है और मन में अच्छे-अच्छे ख्याल आते हैं। सेहतमंद रहने के लिए हमें मानसिक तनाव से मुक्त रहना चाहिए। मानसिक तनाव से बचाने में हंसी हमारी काफी मदद करती है। इसलिए हम सभी को हर दिन हंसना चाहिए। ऐसे में हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स (Funny Jokes) और चुटकुले (Chutkule) लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। 



गधा (कुत्ते से)- यार मेरा मालिक मुझे बहुत पीटता है
कुत्ता- तुम भाग क्यों नहीं जाते फिर?
गधा- क्या बताऊं यार, मालिक की खूबसूरत लड़की जब पढ़ाई नहीं करती,
तो वो कहता है कि 'तेरी शादी किसी गधे से कर दूंगा'
बस इसी उम्मीद में रुका हुआ हूं......

Funny Hindi Jokes Husband Wife Jokes in Hindi Majedar Chutkule in Hindi
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
टीचर- नेता जी, आपका बेटा फेल हो गया और आप
लड्डू खिला रहे हो?
नेता जी- 80 लड़कों की क्लास में 60 फेल हैं
बहुमत तो मेरे बेटे के साथ है......

अध्यापक (गप्पू से)- ताजमहल किसने बनाया?
गप्पू- जी, कारीगर ने
अध्यापक- मेरा मतलब, बनवाया किसने था ?
गप्पू- जी, ठेकेदार ने....... 
Funny Hindi Jokes Husband Wife Jokes in Hindi Majedar Chutkule in Hindi
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik

पति- बहुत सारी खोज करने के बाद आखिरकार मुझे
हमारे लड़ने की वजह पता चल गई

पत्नी- वो क्या?
पति- लड़ाई की मुख्य वजह 'पंडित' है,
क्योंकि उसी ने फेरों के समय आग में घी डाला था.....


Hindi Jokes: पप्पू- डॉक्टर साहब ये फूलों की खुशबूदार माला किस के लिए है? फिर जो हुआ पढ़कर लगाएंगे ठहाके

विज्ञापन
विज्ञापन
Funny Hindi Jokes Husband Wife Jokes in Hindi Majedar Chutkule in Hindi
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
एक आदमी 12 साल बाद जेल से छूट कर मैले कुचले कपड़ों में
बहुत थका हुआ अपने घर पहुंचा
घर पहुंचते ही उसकी पत्नी चिल्ला कर बोली- कहां घूम रहे थे इतनी देर?
आपकी रिहाई तो 2 घंटे पहले ही हो गई थी ना?
आदमी वापस जेल चला गया.....
विज्ञापन
Funny Hindi Jokes Husband Wife Jokes in Hindi Majedar Chutkule in Hindi
फनी जोक्स - फोटो : freepik
दो लड़कियां आपस में लड़ रही थीं
उनको आपस में लड़ता देख एक शराबी वहीं रुक गया
पहली लड़की- भगवान करे तेरी शादी किसी शराबी से हो जाए
दूसरी लड़की- नहीं भगवान करे तेरी हो जाए
इतने में शराबी बोला- मैं रुकूं या जाऊं?


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed