फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hindi Jokes: पप्पू- डॉक्टर साहब ये फूलों की खुशबूदार माला किस के लिए है? फिर जो हुआ पढ़कर लगाएंगे ठहाके

Fri, 18 Jul 2025 12:30 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Fri, 18 Jul 2025 12:30 PM IST
सार

Jokes: जोक्स और चुटकुले आपके तनाव को कम करने का काम करते हैं। इससे आप प्रसन्न रहते हैं और सकारात्मक सोचते हैं। हर इंसान को स्वस्थ रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी है।

विज्ञापन
Doctor patient funny jokes in hindi Latest Hindi Jokes husband wife funny chutkule
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik

Viral Funny Jokes: आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर किसी के लिए सेहतमंद रहना बहुत जरूरी है। अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए। हंसने से आपका मन प्रसन्न रहता है और आप तनाव से दूर रहते हैं। इसलिए हम आपको तनाव से दूर रखने और हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स (Viral Jokes in Hindi) लेकर आए हैं। इन जोक्स को पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर.....



पप्पू ऑपरेशन के लिए एक डॉक्टर के पास गया और वहां रखी
फूलों की माला को देखकर बोला- ये फूलों की खुशबूदार माला किस के लिए है?
डॉक्टर- ये मेरे जीवन का पहला ऑपरेशन है, सफल हुआ तो मेरे लिए
नहीं तो तुम्हारे लिए.....

Doctor patient funny jokes in hindi Latest Hindi Jokes husband wife funny chutkule
वायरल जोक्स - फोटो : freepik
लड़की- तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा
लड़का- मुझे तो पहले ही लगा था कि तू भूतनी है......

बीवी ने पति का मोबाइल चेक किया और उसकी तरफ घूरते हुए पूछा- 
ये छगन हलवाई क्यों पूछ रहा है कि खाना खाया या नहीं? 
Doctor patient funny jokes in hindi Latest Hindi Jokes husband wife funny chutkule
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
एक लड़का एक सुंदर लड़की को बड़ी देर से घूर रहा था
लड़की (गुस्से में)- क्या देख रहे हो?
लड़का बात को संभालते हुए बोला- देख रहा हूं कि अगर तुम मेरी अम्मा होती
तो मैं भी सुन्दर होता....


Funny Jokes: गर्लफ्रेंड- मैं तो अभी सोकर उठी हूं, बॉयफ्रेंड ने दिया गजब का जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
Doctor patient funny jokes in hindi Latest Hindi Jokes husband wife funny chutkule
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
राजू- समय रहते शादी कर लेनी चाहिए
सुरेश- ऐसा क्यों?
गर्लफ्रेंड डिप्रेशन में साथ नहीं देती, बीवी ही काम आती है
जो भले चैन से जीने न दे, पर मरने भी नहीं देगी.....

बीवी- पति क्या है, उसकी परिभाषा बताओ?
पति- पति वह प्राणी है जो भूत-प्रेत से बेशक न डरे,
मगर पत्नी की चार मिस्ड कॉल खौफ पैदा करने के लिए काफी है..... 
विज्ञापन
Doctor patient funny jokes in hindi Latest Hindi Jokes husband wife funny chutkule
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
विदाई के वक्त दुल्हन ने रोते हुए दूल्हे से कहा,
आपके कारण आज मेरे घरवाले रो रहे हैं
दूल्हा- तो?
दुल्हन- अब देखना मैं तुम्हे जीवन भर रुलाऊंगी
सुनकर दूल्हे के होश उड़ गए....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed