फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Funny Jokes: पूजा करते समय गांव की एक लोभी महिला ने भगवान से कही ऐसी बात, सुनकर हंस देंगे आप

Tue, 30 Nov 2021 12:32 PM IST
आशिकी पटेल फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Tue, 30 Nov 2021 12:32 PM IST
विज्ञापन
Funny hindi chutkule a greedy lady said such a thing to God you will laugh after hearing
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock

अगर आप कम हंसते हैं तो खूब हंसने की आदत डाल लें, क्योंकि ये आदत आपके स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छी साबित होती है। खुल कर हंसने से न सिर्फ हमारा मानसिक स्वास्थ्य ठीक रहता है बल्कि आस-पास की फिजा भी खुशनुमा हो जाती है। इसलिए किसी खास बात पर प्रतिक्रिया जताने के लिए ही न हंसें, बल्कि जब भी मौका मिले तो खूब ठहाके लगाकर हंसें और अपने आसपास मौजूद लोगों को भी खूब हंसाएं। आज हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ मजेदार जोक्स जिन्हें पढ़कर आप खुद भी हंसे और अपने आसपास मौजूद लोगों को भी हंसाएं...



मंदिर में पूजा करते समय गांव की एक लोभी महिला भगवान से बोली...
भगवान, तेरे लिए एक सेकंड कितने सालों के बराबर है?
भगवान - करोड़ों साल के बराबर
महिला - और करोड़ों रुपये कितने बराबर होते हैं?
भगवान -रत्ती बराबर
लालच से महिला बोली- एक रत्ती मुझे भी दे दीजिए
भगवान - एक सेकंड मंदिर में ही रूको, लाकर देता हूं ... 

Funny hindi chutkule a greedy lady said such a thing to God you will laugh after hearing
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock

राजू- सर मुझे कुछ याद नहीं रहता है। 
टीचर- अच्छा बताओ कि क्लास में तुम्हारी पिटाई कब हुई थी? 
राजू- सोमवार को। 
टीचर- यह कैसे याद रह गया?  
राजू- सर प्रैक्टिकल में नहीं, थ्योरी में प्रॉब्लम है... 

Funny hindi chutkule a greedy lady said such a thing to God you will laugh after hearing
जोक्स - फोटो : iStock

गोलू का पांव केले के छिलके पर पड़ा और वो फिसल कर गिर गया...!
गोलू  उठा और फिर आगे चला, तो दूसरे छिलके में पांव पड़ा और फिर फिसल कर गिर गया...!
गोलू  फिर उठा और थोड़ा आगे और चला, तो उसे तीसरा छिलका दिख गया...!
गोलू रोते- रोते बोला - धत तेरे की, अब फिर से फिसलना पड़ेगा...! 

विज्ञापन
विज्ञापन
Funny hindi chutkule a greedy lady said such a thing to God you will laugh after hearing
Jokes - फोटो : Istock

लड़का घर में खुशी से उछल रहा था
पापा- क्या बात है बेटा आज बड़ा खुश है?
बेटा- बस पूछो मत पापा
पापा बता- क्या किया है इस बार।
बेटा आपकी होने वाली बहू 12 th में पास हो गई है। फिर क्या होना था...
बेटे की जूते चप्पल से हुई पिटाई

विज्ञापन
Funny hindi chutkule a greedy lady said such a thing to God you will laugh after hearing
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock

पप्पू ने पिंकी का हाथ पकड़कर बोला
पप्पू- मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं। तुम इस संसार की सबसे सुंदर लड़की हो पिंकी।
पिंकी- ओह, लेकिन बगल में मुझसे भी ज्यादा सुंदर लड़की खड़ी है।
पप्पू- अच्छा तो अब मैं ये सोने की चेन किसको दूं?
तभी पिंकी ने कहा- तो, अब क्या मैं अपने बाबू से मजाक भी नहीं कर सकती क्या

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed