पार्क में मॉर्निंग वॉक के दौरान लोगों को नकली हंसी हंसते हुए सबने देखा होगा। किसी के लिए ये नजारा अजीब हो सकता है, लेकिन स्वास्थ्य के लिहाज से हंसना बेहद जरूरी है। हंसने के लिए किसी वजह की जरूरत नहीं होती। जब आप खुश और टेंशन फ्री होते हैं तो चेहरे पर अपने आप मुस्कान आ जाती है। हल्की सी मुस्कराहट किसी की खूबसूरती में चार चांद लगा देती है। इसलिए हंसना बेहद जरूरी और फायदेमंद है। मजेदार जोक्स हंसने में हमारी मदद करते हैं, इसलिए हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ मजेदार जोक्स जिन्हें पढ़कर आपको हंसी जरूर आ जाएगी।
आज के मजेदार जोक्स: सोनू ने पत्नी से कही ऐसी मजेदार बात, सुनकर लोटपोट हो जाएंगे आप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लड़की- भैया मुझे चप्पल लेनी है
दुकानदार- ये देखो बहन जी नया डिजाइन
लड़की- और दिखाओ, ये नहीं
और दिखाओ...
दुकानदार- बहन जी अब तो सारी चप्पल दिखा दीं
अब तो कोई नहीं बची
लड़की- अरे भैया वो एक और डिब्बा रखा है ना
दुकानदार- रहंम करो बहन जी
वो मेरा लंच का डिब्बा है
एक सुन्दर लड़की पढाई में कमजोर थी,
हमेशा दोस्तों के साथ मस्ती करती रहती थी,
टीचर- तुम्हारे गणित में इतने कम नम्बर क्यों आये ?
लड़की- आई नहीं थी ना उस दिन,
टीचर- क्या तुम पेपर वाले दिन आई ही नहीं थी ?
लड़की- नहीं, वो मेरी बगल वाली लड़की नहीं आई थी...
कसाई बकरे को लेकर काटने जा रहा था, बकरा मैं-मैं चिल्ला रहा था।
तभी एक बच्चे ने पूछा- आपका बकरा क्यों चिल्ला रहा है ?
कसाई- मैं इसे काटने ले जा रहा हूं, इसलिए।
बच्चा- मैने सोचा स्कूल ले जा रहे होंगे !!!
मेहमान- और बताओ बेटा आगे का क्या प्लान है...
राम - बस आपके जाते ही बिस्कुट खाउंगा...
वैसे भी नमकीन और मेवा तो आपने छोड़ी नहीं है।