फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Funny Jokes: इन झन्नाटेदार जोक्स को पढ़कर खिलखिलाकर हंसने लगेंगे आप, घर में गूंजेंगे हंसी के ठहाके

Mon, 04 Nov 2024 06:01 PM IST
शिखर बरनवाल फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: शिखर बरनवाल Updated Mon, 04 Nov 2024 06:01 PM IST
विज्ञापन
Funny desi chutkule in hindi
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Viral Jokes: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों के पास खुद का ख्याल रखने के लिए समय नहीं मिल पाता है। काम का बोझ और सामाजिक दबाव की वजह से देश में अधिकतर लोग आज के समय में मानसिक तनाव का सामना कर रहे हैं। ऐसे में हंसी एक ऐसी भावात्मक अभिव्यक्ति है जिससे मानसिक तनाव कम होता है और मन हल्का रहता है। इसलिए, हर इंसान को रोज थोड़ी देर कुछ समय निकालकर जरूर हंसना चाहिए। हंसने की सबसे खास बात यह है कि जब हम किसी इंसान को हंसते हुए देखते हैं तो हम खुद मुस्कुराने लगते हैं। इसलिए हम आपके लिए झन्नाटेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिसे पढ़कर आप खिलखिलाकर हंसने लगेंगे। तो देर किस बात की चलिए शुरू करते हैं हंसने हंसाने का सिलसिला...


सेल्समैन- मैडम, मेरे पास एक ऐसी किताब है,
जिसमें पतियों के देर रात तक घर से बाहर रहने के 100 बहाने बताए गए हैं,
क्या आप इस किताब को खरीदना चाहेंगी..?
महिला- मैं इस किताब को खरीदूं ऐसा आपको क्यों लगता है?
सेल्समैन- मैडम, क्योंकि इस किताब की एक प्रति आज सुबह ही मैंने
आपके पति को बेची है...!
Funny desi chutkule in hindi
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock
संता शराब पीकर नंबर डायल करता है, तभी लड़की की आवाज आती है -
कॉल करने के लिए आपके पास पर्याप्त बैलेंस नहीं है, कृपया रिचार्ज करवाएं।
संता- बस जानेमन तुमसे बात हो जाती है ये ही काफी है मेरे लिए।
 
Funny desi chutkule in hindi
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock
चिंटू शराब पीकर बस में चढ़ा और एक साधू बाबा के पास बैठ गया,
साधू चिंटू को नशे में देखकर कहते हैं
बेटा तुम नरक के रास्ते पर जा रहे हो
इतना सूनते ही चिंटू जोर जोर से चिल्लाने लगा ओय रोको रोको 
मुझे कहीं और जाना था... लगता है मैं गलत बस में चढ़ गया हूं
विज्ञापन
विज्ञापन
Funny desi chutkule in hindi
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock
बीवी ने पति को मैसेज किया - आपको पड़ोसन कैसी लगती है...? 
बीवी को खुश करने के लिए पति ने रिप्लाई किया -
एकदम बंदरिया जैसी...! 
बीवी - ठीक है तो आते समय मेरे लिए दो साड़ी लेते आना, नहीं तो ये मैसेज पड़ोसन को दिखा दूंगी...!
 
विज्ञापन
Funny desi chutkule in hindi
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
एक कंजूस को बिजली का करंट लग गया
बीवी- आप ठीक तो है ना
कंजूस- फालतू की बात छोड़ मीटर देखकर बता यूनिट कितना बढ़ा…
पति की बात सुनकर बीवी हो गई दंग
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed