फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Desi Chutkule: महिला ने पड़ोसी के घर में डाला आई लव यू वाला लेटर, वजह जानकर खूब लगाएंगे ठहाके

Thu, 17 Jul 2025 06:44 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Thu, 17 Jul 2025 06:44 PM IST
सार

Hindi Jokes: सेहतमंद रहने के लिए हर इंसान को तनाव से बचना चाहिए। तनाव से बचने का सबसे अच्छा उपाय हंसी है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो तनाव आपके आसपास भी नहीं भटकता है।

विज्ञापन
Funny chutkule in hindi girlfriend boyfriend comedy jokes whatsapp latest jokes in hindi
फनी जोक्स - फोटो : freepik

Jokes In Hindi, Chutkule: स्वस्थ रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। हंसने से इंसान को मानसिक तनाव और चिंता जैसी समस्याएं नहीं होती हैं। इसलिए हम सभी को सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए। आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों के पास परिवार में एक साथ बैठकर बात करने के लिए वक्त नहीं है। ऐसे में इंसान को हंसते रहना चाहिए जिसकी वजह से वह तनाव मुक्त रहे। इंसान को हंसाने में जोक्स और चुटकुले (Jokes in Hindi, Chutkule) मदद करते हैं। इसलिए हम आपके लिए ऐसे वायरल जोक्स लेकर आए हैं जो आपको हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देंगे। 



एक महिला दूसरी महिला से बोली- मैं पड़ोसी के घर में आई लव यू 
वाला लेटर डाल कर आयी हूं
दूसरी महिला- अब क्या होगा?
पहली महिला- अब वो जाने और उसकी वाइफ जाने 
सुबह टमाटर नहीं दिया था न, डायन ने मुझे.....

Funny chutkule in hindi girlfriend boyfriend comedy jokes whatsapp latest jokes in hindi
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
पति- पता है सुबह जब मेरी आंखें खुलती हैं तो प्रार्थना करता हूं कि
भगवान तुम्हारे जैसी पत्नी सबको दे
पत्नी- खुशी से झूमते हुए, सच में?
पति- हां, सोचता हूं अकेले मैं ही क्यों दुखी रहूं…

पति (पत्नी से)- मेरी शर्ट को उल्टी करके प्रेस करना
पत्नी- ठीक है
कुछ देर बाद
पति-  मेरी शर्ट को प्रेस कर दिया क्या?
पत्नी- नहीं अभी नहीं
पति- क्यों? 
पत्नी- अभी मुझे उल्टी ही नहीं आ रही तो उल्टी करके कैसे प्रेस करूं?
पति बेहोश...
Funny chutkule in hindi girlfriend boyfriend comedy jokes whatsapp latest jokes in hindi
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
पप्पू को एक बार मुगलों के सैनिकों ने बेअदबी के जुर्म में पकड़ लिया
और उसे अपने बादशाह के पास ले गए
बादशाह- इसने अपराध किया है तो इसे बंदी बना दिया जाए
पप्पू - नहीं, नहीं जहां पनाह.. रहम फरमाइए
मुझे बंदा ही रहने दिया जाए.... 
 

Comedy Jokes: बालकनी में मस्ती से गाना गाते जीजा से साली ने कही ऐसी बात, पढ़कर लोटपोट हो जाएंगे आप

विज्ञापन
विज्ञापन
Funny chutkule in hindi girlfriend boyfriend comedy jokes whatsapp latest jokes in hindi
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
चिंटू- मां और बीवी में सबसे बड़ा फर्क क्या होता है?
मिंटू- पता नहीं, तुम बताओ?
चिंटू- मां बोलना सिखाती है और बीवी चुप रहना....

टीचर- अगर रात में मच्छर काटे तो क्या करना चाहिए? 
छात्र- चुपचाप खुजाकर सो जाना चाहिए
क्योंकि आप कोई रजनीकांत तो हो नहीं कि मच्छर से सॉरी बुलवा लोगे....
विज्ञापन
Funny chutkule in hindi girlfriend boyfriend comedy jokes whatsapp latest jokes in hindi
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik
दोस्त पहली बार घर आया और बोला,
ये तेरा बेटा तो बिल्कुल तेरे जैसा दिखता है
अबे यार धीरे बोल बाजुवाली का है, खेलने के लिए आया है....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed