फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Funny Jokes: पत्नी- अजी सुनते हो, आज शाम को बाहर डिनर करेंगे? पति ने दिया ऐसा जवाब हंसकर हंसकर पकड़ लेंगे पेट

Thu, 23 Jul 2026 04:10 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 23 Jul 2026 04:10 PM IST
सार

Funny Jokes: ये चुटकुले न सिर्फ आपको गुदगुदाएंगे, बल्कि आपके आसपास मौजूद लोगों के चेहरे पर भी मुस्कान ले आएंगे। आप इन्हें अपने दोस्तों, परिवार या ऑफिस के साथियों के साथ भी शेयर कर सकते हैं और माहौल को खुशनुमा बना सकते हैं।

विज्ञापन
Funny and latest Jokes Husband Wife Pati Patni Teacher Student Boyfriend Girlfriend
वायरल फनी जोक्स - फोटो : AI
Funny Jokes in Hindi: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर कोई किसी न किसी तनाव से गुजर रहा है। काम का दबाव, जिम्मेदारियों का बोझ और रोजमर्रा की भागदौड़ के बीच अक्सर लोग खुद के लिए मुस्कुराने तक का समय नहीं निकाल पाते। ऐसे में हंसी-मजाक और हल्के-फुल्के जोक्स किसी टॉनिक से कम नहीं होते। कुछ मिनट की खुलकर हंसी न सिर्फ आपका मूड बेहतर करती है, बल्कि पूरे दिन की थकान भी काफी हद तक दूर कर देती है। यही वजह है कि लोग सोशल मीडिया से लेकर दोस्तों के ग्रुप तक, हर जगह मजेदार चुटकुले पढ़ना और शेयर करना पसंद करते हैं।


कहा भी जाता है कि लाफ्टर इज द बेस्ट मेडिसिन। जब हम दिल खोलकर हंसते हैं, तो मन हल्का महसूस करता है और चेहरे पर अपने आप मुस्कान आ जाती है। यही छोटी-छोटी खुशियां दिनभर की टेंशन को कुछ देर के लिए भुलाने का मौका देती हैं। इसलिए अगर आपका दिन थोड़ा नीरस बीत रहा है या फिर आप अपने दोस्तों और परिवार के साथ कुछ मजेदार पल बिताना चाहते हैं तो जोक्स से बेहतर विकल्प शायद ही कोई हो।



 
Funny and latest Jokes Husband Wife Pati Patni Teacher Student Boyfriend Girlfriend
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Freepik

इस कड़ी में हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ ऐसे मजेदार और हल्के-फुल्के जोक्स, जिन्हें पढ़कर आपकी हंसी छूट जाएगी। ये चुटकुले न सिर्फ आपको गुदगुदाएंगे, बल्कि आपके आसपास मौजूद लोगों के चेहरे पर भी मुस्कान ले आएंगे। आप इन्हें अपने दोस्तों, परिवार या ऑफिस के साथियों के साथ भी शेयर कर सकते हैं और माहौल को खुशनुमा बना सकते हैं।

डॉक्टर और मरीज
डॉ. शर्मा (मरीज रमेश से): आपको कुछ दिन पूरा आराम करना होगा।
रमेश: डॉक्टर साहब, ये बात जरा मेरे बॉस को लिखकर दे दीजिए, वो मानने को तैयार ही नहीं हैं
 

Funny Jokes: पत्नी- अजी सुनते हो, आज शाम को बाहर डिनर करेंगे? पति ने दिया ऐसा जवाब हंसकर हंसकर पकड़ लेंगे पेट

Funny and latest Jokes Husband Wife Pati Patni Teacher Student Boyfriend Girlfriend
जीजा साली जोक्स - फोटो : freepik

 पति-पत्नी
नेहा: अजी सुनते हो, आज शाम को बाहर डिनर करेंगे?
अमित: अरे वाह, क्या बात है! इतने प्यार से कह रही हो तो चलो, जल्दी से तैयार हो जाओ।
नेहा: ठीक है, फिर मैं अपनी मम्मी को भी फोन करके बुला लेती हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Funny and latest Jokes Husband Wife Pati Patni Teacher Student Boyfriend Girlfriend
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Amar Ujala

 पति-पत्नी
पूजा:
चलो, आज हम दोनों आईक्यू टेस्ट करते हैं। मैं तुमसे एक सवाल पूछूंगी, अगर सही बताया तो मैं हार मान जाऊंगी।
रोहित (खुश होकर): पूछो।
पूजा: ऐसा कौन सा काम है, जो तुम रोज करते हो लेकिन तुम्हें याद नहीं रहता?
रोहित: तुम्हारी बातें सुनना
(इसके बाद पूजा की चुप्पी और रोहित की दौड़ देखने लायक थी।)

विज्ञापन
Funny and latest Jokes Husband Wife Pati Patni Teacher Student Boyfriend Girlfriend
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Freepik

 जज और दंपति
जज वर्मा:
आप दोनों तलाक क्यों लेना चाहते हो?
संदीप: सर, हम दोनों के विचार आपस में जरा भी मेल नहीं खाते।
जज वर्मा: ठीक है, मैं एक प्रश्न पूछता हूं। अगर अलग जवाब दिया तो तलाक पक्का, और एक जैसा दिया तो अर्जी खारिज।
जज वर्मा: बताइए, अबकी बार किसकी सरकार?

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed