फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mysterious Mermaid: मछुआरे को मिली रहस्यमयी 'जलपरी की बॉडी', इसका मांस खाने से इंसान हो जाता है अमर!

Sat, 05 Mar 2022 01:22 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sat, 05 Mar 2022 01:22 PM IST
विज्ञापन
Fisherman Found Mermaid’s Body a Person Becomes Immortal by Eating It’s Skin
मछुआरे को मिली रहस्यमयी 'जलपरी की बॉडी' - फोटो : Twitter @SaycheeseDGTL

आज के इस आधुनिक दौर में भी भूत-प्रेत, जलपरी और एलियन के बारे में खबरें सामने निकलकर आती रहती हैं। कभी-कभी ऐसा सुनने को मिलता है जिस पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। लोगों को इस बात के कई सबूत मिले हैं, लेकिन इस पर संदेह की स्थिति बनी रहती है। कहा जाता है कि दुनिया में जलपरी हैं, लेकिन अभी तक इनके होने के कोई सबूत नहीं मिले हैं। हालांकि सालों पहले मिले अवेशष हमें सोच में डाल देते हैं कि क्या सच में जलपरी होती हैं? अब एक ऐसा ही मामला सामने आया है। 



सैकड़ों साल पहले मिली थी लाश

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एक मछुआरे ने 1736 और 1741 के बीच एक रहस्यमयी जीव को जापानी द्वीप शिकोकू से पकड़ा था। मछुआरे द्वारा पकड़ा गया जीव 12 इंच का था जिसे असाकुची के एक मंदिर में रखा गया है। इस जीव की ममी जलपरी जैसा दिखती है। इसके बारे में कहा जा रहा है कि इसके मांस को खाने से इंसान अमर हो जाएगा। वैज्ञानिक इसकी वास्तविक प्रकृति के बारे में जानने के लिए जांच करेंगे। 

Fisherman Found Mermaid’s Body a Person Becomes Immortal by Eating It’s Skin
मछुआरे को मिली रहस्यमयी 'जलपरी की बॉडी' - फोटो : Twitter @SaycheeseDGTL

इस रहस्यमयी जीव का निचला हिस्सा मछली की तरह दिखता है। इसके अलावा इसका हंसता हुआ चेहरा, दांत, दो हाथ, सिर और भौंह पर बाल हैं। निचले हिस्से को छोड़ दिया जाए, तो बाकी हिस्सा एक इंसान की तरह नजर आता है।
Fisherman Found Mermaid’s Body a Person Becomes Immortal by Eating It’s Skin
मछुआरे को मिली रहस्यमयी 'जलपरी की बॉडी' - फोटो : Twitter @SaycheeseDGTL

जलपरी ममी की जाएगी जांच

कुराशिकी यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड द आर्ट्स के शोधकर्ता इस ममी की जांच करेंगे। उन्होंने इस रहस्यों की जांच के लिए ममी को सीटी स्कैनिंग करने के लिए लिया है। इस प्रोजेक्ट के साथ ओकायामा फॉकलोर सोसायटी के हिरोशी किनोशिता जुड़े हुए हैं। उनका कहना है कि इस अजीबोगरीब जीव का धार्मिक महत्व भी हो सकता है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Fisherman Found Mermaid’s Body a Person Becomes Immortal by Eating It’s Skin
मछुआरे को मिली रहस्यमयी 'जलपरी की बॉडी' (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

मांस खाने से सैकड़ों साल जिंदा रही महिला!

हिरोशी ने बताया है कि जापान में माना जाता है कि इंसान की मत्स्यांगना (जलपरी) का मांस खाने से कभी मौत नहीं होती है और वह अमर हो जाता है। जापान के कई इलाकों में माना जाता है कि एक महिला ने गलती से एक जलपरी का मांस खा लिया था जिसके बाद वह 800 सालों तक जिदा रही। जहां पर यह रहस्यमयी जलपरी पाई गाई थी वहीं मंदिर के पास इससे संरक्षित कर रखा गया है। कई लोगों का मानना है कि कोई इंसान वायरस का शिकार हो गया होगा जिसके बाद उसकी ऐसी हालत हो गई होगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed