फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अजब-गजब: कुछ इस तरह से हो गए हैं पाकिस्तान रेलवे के हालात, जानिए कैसे है भारतीय रेलवे से अलग

Sat, 05 Mar 2022 10:46 AM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sat, 05 Mar 2022 10:46 AM IST
विज्ञापन
interesting facts about pakistan railways know how much it is different from indian railways
भारतीय रेलवे से कोसों दूर है पाकिस्तान रेलवे - फोटो : iStock

हर भारतीय के मन में पाकिस्तान को लेकर कई सवाल होते हैं जिसके बारे में वो जानना चाहते हैं। भारतीय जानना चाहते हैं कि पाकिस्तान के लोग कैसे रहते हैं और वहां का सरकारी सिस्टम कैसा है। आज हम आपको इसी कड़ी में पाकिस्तान के रेलवे के बारे में बताते हैं जिससे आपको पता चल जाएगा कि भारत और पाकिस्तान के रेलवे में कितना फर्क है। 



पाकिस्तान और भारत के रेलवे में काम करने के तरीके में ज्यादा अंतर नहीं है। यहां तक की पड़ोसी देश की ट्रेन और स्टेशन भी भारत से मिलते जुलते हैं। हालांकि हाल के दिनों में भारतीय ट्रेनों और स्टेशनों में काफी बदलाव देखने को मिला है जबकि पाकिस्तान का रेलवे अभी भी बहुत पीछे है। भारतीय रेलवे काफी एडवांस है और यहां की ट्रेन, स्टेशन काफी हाइटेक हैं। पाकिस्तान का रेलवे कई देशों को भी रेलवे लाइन से जोड़ता है, जिसमें भारत के अलावा अफगानिस्तान, इरान, टर्की आदि देश शामिल हैं।

interesting facts about pakistan railways know how much it is different from indian railways
भारतीय रेलवे से कोसों दूर है पाकिस्तान रेलवे - फोटो : iStock

जानिए कब हुई थी ट्रेन की शुरुआत 

ब्रिटिश काल के दौरान जब भारत में रेलवे की शुरुआत की गई थी उसी समय इन इलाकों में भी ट्रेनें चलनी शुरू हो गई थीं। यहां पर भी सन 1861 में ट्रेन की शुरुआत हुई थी। पड़ोसी देश पाकिस्तान का रेल नेटवर्क भी काफी बड़ा है। पाकिस्तान रेलवे करीब 7 करोड़ यात्रियों को अपनी सेवा देता है। पाकिस्तान रेलवे में करीब 70 हजार लोग काम करते हैं।

interesting facts about pakistan railways know how much it is different from indian railways
भारतीय रेलवे से कोसों दूर है पाकिस्तान रेलवे - फोटो : iStock

पाकिस्तान रेलवे में काम करने वाले कर्मचारी यात्री सेवाओं के साथ ही 11,881 किमी में फैले रेल नेटवर्क की देख-रेख का काम भी संभालते हैं। कोरोना संकट के दौरान पाकिस्तान रेलवे ने भी कई खास कदम उठाएं हैं, लेकिन तकनीक के मामले में यह भारतीय रेलवे से बहुत पीछे है। पाकिस्तान में भारत के कुछ खास इलाकों की तरह हाईटेक ट्रेन भी नहीं चलती हैं। पाकिस्तान रेलवे की आर्थिक हालत भी ठीक नहीं जिसकी वजह से उसे अपनी कई ट्रेनों को बंद भी करना पड़ता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
interesting facts about pakistan railways know how much it is different from indian railways
भारतीय रेलवे से कोसों दूर है पाकिस्तान - फोटो : iStock

कई देशों से जुड़ा है पाकिस्तान का रेल नेटवर्क

पाकिस्तान का रेलवे भारत, अफगानिस्तान, इरान, टर्की आदि देशों से भी जुड़ा है। पाकिस्तानी इन देशों की यात्रा ट्रेन से कर सकते हैं। भारत-पाकिस्तान के बीच मशहूर ट्रेन समझौता एक्सप्रेस चलती है। यह ट्रेन पुरानी दिल्ली से शुरू होकर लाहौर तक जाती है। हालांकि भारत-पाक के संबंध का असर इस ट्रेन पर भी पड़ता है और कई बार रिश्ते खराब होने की वजह से इस ट्रेन को बंद कर दिया जाता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed