{"_id":"672b46be86cd0b06fb0385cc","slug":"doctor-marij-jokes-in-hindi-2024-11-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Funny Chutkule: डॉक्टर- कहिए कैसे आना हुआ? मरीज का जवाब पढ़कर नहीं रुकेगी आपकी हंसी","category":{"title":"Humour","title_hn":"हंसी-ठट्ठा","slug":"humour"}}
Funny Chutkule: डॉक्टर- कहिए कैसे आना हुआ? मरीज का जवाब पढ़कर नहीं रुकेगी आपकी हंसी
Wed, 06 Nov 2024 04:09 PM IST
शिखर बरनवाल
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिखर बरनवाल
Updated Wed, 06 Nov 2024 04:09 PM IST
सार
चुटकुले पढ़ने से हमारी रचनात्मकता बढ़ती है और हम नई-नई चीजें सीखते हैं। साथ ही, हंसने से हमारे दिमाग में एंडोर्फिन नामक हार्मोन निकलता है जो दर्द को कम करने में मदद करता है। इसलिए आइए कुछ शानदार जोक्स पढ़ते हैं।
विज्ञापन
जोक्स इन हिंदी
- फोटो : अमर उजाला
Funny Jokes: चुटकुले पढ़ना सिर्फ हंसी का जरिया ही नहीं है, बल्कि हमारे मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद है। हंसने से तनाव कम होता है, मूड अच्छा होता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। चुटकुले पढ़ने से हमारी रचनात्मकता बढ़ती है और हम नई-नई चीजें सीखते हैं। साथ ही, हंसने से हमारे दिमाग में एंडोर्फिन नामक हार्मोन निकलता है जो दर्द को कम करने में मदद करता है। यही वजह है कि डॉक्टर भी हर इंसान को रोज थोड़ी देर हंसने का सलाह देते हैं। इसलिए हम आपके कुछ झन्नाटेदार चुटकुले लेकर आए हैं जिसे पढ़कर आपका दिन बन जाएगा। तो देर किस बात की चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का सिलसिला...
जोक्स
- फोटो : अमर उजाला
डॉक्टर- कहिए कैसे आना हुआ।
राजू- डॉक्टर साहब लिवर में बहुत दर्द हो रहा है।
डॉक्टर- शराब पीते हो?
राजू- हां- हां बिल्कुल पर छोटा पैक ही बनाना...
राजू- डॉक्टर साहब लिवर में बहुत दर्द हो रहा है।
डॉक्टर- शराब पीते हो?
राजू- हां- हां बिल्कुल पर छोटा पैक ही बनाना...
जोक्स
- फोटो : अमर उजाला
डॉक्टर- कैसे हो? शराब पीना बंद किया या नहीं?
मरीज- जी डॉक्टर साहब, बिल्कुल छोड़ दिया है, बस कोई ज्यादा रिक्वेस्ट करता है तो पी लेता हूं।
डॉक्टर- बहुत बढ़िया...और यह तुम्हारे साथ कौन भाई साहब हैं?
मरीज- जी इनको रिक्वेस्ट करने के लिए रखा हुआ है!

- फोटो : Adobe Stock
डॉक्टर - क्या बात है?
पिंटू - जी, कुत्ते ने काट लिया है।
डॉक्टर - तुमने बाहर बोर्ड पर लिखा नहीं पढ़ा,
मरीज देखने का समय केवल सुबह
8 से 11 बजे तक है और तुम एक बजे आये हो।
पिंटू- जी मैंने तो पढ़ लिया था, पर कुत्ते ने नहीं पढ़ा था।

मरीज- डॉक्टर साहब, क्या आपको यकीन है कि मुझे मलेरिया ही है?
दरअसल मैंने एक मरीज के बारे में पढ़ा था कि डॉक्टर उसका मलेरिया का इलाज करते रहे... अंत में जब वह मरा तो पता चला कि उसे टायफाइड था।
डॉक्टर- चिन्ता मत करो, हमारे अस्पताल में ऐसा कभी नहीं होता। हम अगर किसी का मलेरिया का इलाज करते हैं तो वह मलेरिया से ही मरता है!