फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Comedy Jokes: पत्नी- कल तुम पड़ोसन के साथ फिल्म देखने क्यों गए थे? पति ने दिया मजेदार जवाब

Fri, 28 Jul 2023 02:52 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Fri, 28 Jul 2023 02:52 PM IST
विज्ञापन
Comedy Jokes: Husband Wife Jokes in Hindi Pati Patni Chutkule in Hindi
Jokes - फोटो : अमर उजाला

Comedy Jokes: हर किसी के लिए हंसना बहुत फायदेमंद होता है। हंसने से मानसिक तनाव दूर रहता है। इससे आप हमेशा स्वस्थ रहते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं। इन जोक्स को पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। 



पति-पत्नी के बीच बहस हुई और नौबत मारपीट तक आ पहुंची।
पत्नी बेलन लेकर पति पर झपटी तो उसने बला की फुर्ती दिखाई
और झटपट अलमारी के अन्दर घुस गया।
पत्नी बेलन से अलमारी का दरवाजा खटखटाते हुए बोली- बाहर निकलो।
अन्दर से पति बोला- नहीं निकलूंगा।
पत्नी चिल्लाई- मैं कहती हूं कि बाहर निकलो।
पति भी अलमारी के अन्दर से चिल्लाया- नहीं निकलता।
जोर-जोर की आवाजें सुनकर दो-चार पडोसी भी आ गए और पूछने लगे कि क्या बात है?
पत्नी लगभग चीखती हुई पड़ोसियों से बोली- ये डरपोक आदमी अलमारी के अन्दर घुस गया है,
इसे कह दो कि चुपचाप बाहर निकल आए वरना...
अलमारी के अन्दर से पति दहाड़ा- नहीं निकलता, नहीं निकलता !
आज पूरे मोहल्ले को पता लग ही जाना चाहिए कि इस घर में किस की मर्जी चलती है!

Comedy Jokes: Husband Wife Jokes in Hindi Pati Patni Chutkule in Hindi
Jokes - फोटो : iStock

पत्नी- कल तुम पड़ोसन के साथ फिल्म देखने क्यों गए थे? 
पति- आजकल परिवार के साथ देखने वाली फिल्में बनती ही कहां हैं। 
 

Comedy Jokes: Husband Wife Jokes in Hindi Pati Patni Chutkule in Hindi
Jokes - फोटो : iStock

चिंटू ने कंडक्टर से पूछा- आप कितने घंटे बस में रहते हो? 
कंडक्टर- जी 24 घंटे। 
चिंटू- वो कैसे? 
कंडक्टर- देखिये, 8 घंटे तो सिटी बस में रहता हूं और बाकी के 16 घंटे बीवी के बस में रहता हूं। 

Jokes: बेटा- पापा से साढ़ू का रिश्ता क्या होता है, बाप ने दिया झन्नाटेदार जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
Comedy Jokes: Husband Wife Jokes in Hindi Pati Patni Chutkule in Hindi
Jokes - फोटो : iStock

एक रात बिजली नहीं थी और संता का सिगरेट पीने का मन हुआ।
सब तरफ माचिस ढूंढ़ी, पर कहीं नहीं मिली।
आखिर में मन मारकर, मोमबत्ती बुझाकर सो गया।

Jokes: जब संजना तीसरी बार ड्राइविंग लाइसेंस के लिए इंटरव्यू देने पहुंची, फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी

विज्ञापन
Comedy Jokes: Husband Wife Jokes in Hindi Pati Patni Chutkule in Hindi
Jokes - फोटो : iStock

पप्पू दर्जी का काम करता था, 
वो दुकान जाने के लिए ट्रेन में चढ़ा, 
उसके पास फोन आया, उसने फोन उठाया और बोला... 
तू हाथ काटकर रख, गला मैं आकर काटूंगा, 
इतना सुनकर पूरी ट्रेन खाली हो गई

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed